फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Preparation to give homework to children before winter holidays

Jhajjar-Bahadurgarh News: सर्दी की छुट्टियों से पहले बच्चों को गृह कार्य देने की तैयारी

Sun, 24 Dec 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 24 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Preparation to give homework to children before winter holidays
झज्जर। शिक्षा विभाग ने एक जनवरी से सर्दी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। इन छुट्टियों के लिए गृह कार्य भी बच्चों को दिया गया है। अब गृह कार्य डायरी में नहीं, जल्द ही निपुण हरियाणा पेरेंट्स एप पर दिया जाएगा। इस एप को शिक्षा विभाग लांच करने जा रहा है, इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। 26 दिसंबर से निपुण हरियाणा टीचर एप पर शुरू हो रहे पहली से तीसरी कक्षा के सावधिक आंकलन-2 के परीक्षा परिणाम भी निपुण हरियाणा पेरेंट्स एप के माध्यम से अभिभावक देख सकेंगे। फिलहाल पेरेंट्स एप का विभाग द्वारा परीक्षण किया जा रहा है, जो अंतिम चरणों में है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल का अंत होने से पहले ही विभाग इसे जारी करेगा और जनवरी की सर्दी की छुट्टियों का गृह कार्य भी इसी पेरेंट्स एप के माध्यम से भेजा जाएगा। इस एप के जरिये गृह कार्य के अलावा अभिभावक बच्चों के स्कूल से संबंधित कोई भी जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। स्कूल में बच्चों की हाजिरी का भी पता लग सकेगा।
विज्ञापन



जोड़ी जाएंगी सभी कक्षाएं
पेरेंट्स एप जारी होने के बाद उससे एफएनएल से संबंधित सभी कक्षाओं के साथ जोड़ दिया जाएगा। सभी कक्षाएं जुड़ने के बाद संबंधित कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाओं के परिणाम सहित सभी जानकारी एप पर ही अभिभावकों को मिल सकेंगी।
विज्ञापन



तीन प्रकार के हो जाएंगे एप
फिलहाल विभाग द्वारा दो प्रकार के एप जारी किए हैं। इसमें निपुण हरियाणा टीचर एप और मेंटर एप शामिल हैं। निपुण हरियाणा पेरेंट्स एप आने के बाद इनकी संख्या तीन हो जाएगी। निपुण हरियाणा टीचर एप शिक्षकों के लिए है जबकि मेंटर एप एबीआरसी और बीआरसी प्रयोग कर रहे हैं। अब पेरेंट्स एप को अभिभावक प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द ही विभाग द्वारा निपुण हरियाणा पेरेंट्स एप लांच किया जाएगा। इसमें बच्चों का गृह कार्य के अलावा अभिभावक स्कूल से संबंधित जानकारी ले सकेंगे। उम्मीद है कि छुट्टियों का काम भी इसी एप के जरिये दिया जाए।
राजेश वशिष्ठ, जिला एफएलएन कोर्डिनेटर, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed