फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Praised the glory of Lord Ram

Jhajjar-Bahadurgarh News: भगवान राम की महिमा का किया गुणगान

Fri, 17 May 2024 06:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 17 May 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Praised the glory of Lord Ram
झज्जर। सिद्ध श्री बाबा प्रसाद गिरी महाराज के प्रांगण में श्री खेड़ापति रामायण मंडल झज्जर द्वारा श्री रामचरितमानस प्रसंग में भगवान राम की महिमा का गुणगान किया गया। रामायण पाठ वाचक सूबे सिंह हरित ने कहा कि प्रभु श्री राम ने अपने सभी साथियों को स्नान करवाया, सुंदर आभूषण और वस्त्र पहनाए गए। सबसे पहले भरत ने अंगद को वस्त्र और आभूषण पहनाए। इसके उपरांत प्रभु राम ने सभी को अपने हाथों से वस्त्र आभूषण भेंट किए। गुरु वशिष्ठ ने कहा कि अब हमें राजतिलक के लिए देर नहीं करनी चाहिए और सभी ब्राह्मणों को इस पुनीत कार्य के लिए आह्वान किया। सबसे पहले गुरु वशिष्ठ ने प्रभु को आसन पर विराजमान करके राज तिलक किया। इस अवसर पर लाला ताराचंद जिंदल, रजनीश हरित, मुकुल शर्मा, सोनू, उपेंद्र सोनी, विपिन राज वशिष्ठ, दिनेश सोनी, श्रीभगवान शर्मा, बलवंत कौशिक, रतन लाल कौशिक, सूबे सिंह हरित, उमा शंकर वशिष्ठ, संजय परुथी, श्रवण शर्मा, संजय मक्कड़, ललित सेन, राजबाला, सीमा, संतरा, इसीका, प्राची, प्रीत, महेश, दीपक शर्मा, अनीता शर्मा, कमलेश, अनीता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed