फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana is giving financial assistance to pregnant women

Jhajjar-Bahadurgarh News: गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता दे रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana is giving financial assistance to pregnant women
झज्जर। गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर को बेहतर बनाने और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) लाभकारी सिद्ध हो रही है। योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार अपनाने में सहायता के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। योजना के लाभ के रूप में पहले बच्चे के लिए 5 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। पहली किस्त 3 हजार रुपये गर्भावस्था के पहले 6 माह में, पंजीकरण और कम से कम एक प्रसवपूर्व जांच के बाद, दूसरी किस्त 2 हजार रुपये बच्चे के जन्म के पंजीकरण और 14 सप्ताह के भीतर टीकाकरण के बाद। दूसरे बच्चे के लिए 6 हजार रुपये की सहायता (यदि कन्या हो) यह एक किस्त में दी जाती है, जब बच्ची का जन्म पंजीकरण और टीकाकरण पूरा हो जाता है। महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपने निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र या आशा वर्कर से संपर्क कर पंजीकरण करवा सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed