फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   PPP data verification creating headache

Jhajjar-Bahadurgarh News: पीपीपी डाटा सत्यापन के दौरान बार-बार बंद हो रहा था पोर्टल, लोगों ने की समय बढ़ाने की मांग, 11564 ने कराया सत्यापन

Mon, 19 Dec 2022 08:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
PPP data verification creating headache
झज्जर। परिवार पहचान पत्र में डाटा सत्यापन करवाने व दस्तावेंजों में सुधार के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार को नागरिकों ने रुचि दिखाते हुए सरकार के निर्देश अनुसार डाटा सत्यापन कराया, लेकिन उन्हें तीसरे दिन भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बार-बार सर्वर बंद होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा था। कभी पांच मिनट तो कभी दस मिनट बीच-बीच में पोर्टल बंद होता रहा। जिससे आमजन की ही नहीं बल्कि इस काम में जुटे कर्मचारियों की परेशानी भी बढ़ रही थी। जिले में तीन दिन में 11564 लोगों ने परिवार पहचान पत्र का सत्यापन करवाया और अकेले रविवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 4577 परिवारों के पहचान पत्र का सत्यापन किया गया। वहीं लोगों ने कहा कि अभी भी काफी परिवारों के परिवार पहचान पत्र का सत्यापन नहीं हो पाया है। इसलिए कैपों को समय और बढ़ाया जाए ताकि लोगों अपने परिवार पहचान पत्र के सत्यापन का कार्य पूरा करवा सकें। वहीं दूसरी ओर एडीसी सलोनी शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं का समाधान व डाटा सत्यापित करने के लिए नागरिक संसाधन सूचना विभाग व फैमिली इंफॉर्मेशन डाटा रिपॉजिटरी, हरियाणा परिवार नियोजन प्राधिकरण (एचपीपीए) के माध्यम से विशेष कैंपों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

- लोगों की प्रतिक्रिया :
मेरी मां की मृत्यु होने के कारण मुत्यु प्रमाण बैंक में जमा करवा दिया व फैमली आईडी में भी जमा करवा दिया, लेकिन उनकी मां का नाम फैमली आईडी से नहीं कट रहा है। इसको लेकर मैं बार-बार चक्कर लगा रहा हूं।
विज्ञापन

- हंसराज
- वार्ड-17 से निवासी हूं जो 55 साल से ऊपर की आयु के वेरिफिकेशन करवाने के लिए वोटर आईडी लेकर आया था, लेकिन मेरी आयु वेरिफिकेशन नहीं हो पाई। सूची में मेरा नाम नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकुमार
मैं अपनी फैमली आई में अपनी पत्नी का नाम ठीक करवाने के लिए आया था। सर्वर डाउन होने के कारण मेरा काम नहीं हो पाया।
- हरिराम
- फैमली आईडी में नाम ठीक करवाने के लिए आया था। साइट न चलने के कारण काम पूरा नहीं हो पाया। यहां पर कार्यरत कर्मचारी ने मुझे अपने सेंटर पर बुलाया है।
- अत्तर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed