फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   portal will open from 16 for admission in undergraduate courses

स्नातक कोर्सों में आवेदन के लिए 16 को खुलेगा पोर्टल

Fri, 13 Aug 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
portal will open from 16 for admission in undergraduate courses
झज्जर। उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं में आवेदन के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। नेहरू कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि यूजी कक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल 16 अगस्त से खुल जाएगा।
विज्ञापन

पिछली बार की तरह इस बार भी एडमिशन ऑनलाइन ही होंगे। एडमिशन के लिए विद्यार्थियों को किसी कॉलेज में जाने की जरूरत नहीं है। उनको उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट डीएचईएडमिशन.निक.इन पर आवेदन करना होगा। विद्यार्थी 16 से 26 अगस्त तक एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच 18 अगस्त से 28 अगस्त तक होगी। यदि किसी विद्यार्थी के दस्तावेज में कोई कमी पाई गई तो उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संदेश भेज दिया जाएगा। विद्यार्थी को निर्धारित समय सीमा के अंदर उस कमी को दूर करके अपना दस्तावेज दोबारा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। सभी कॉलेज आवेदन पत्रों की ऑनलाइन जांच करेंगे लेकिन विद्यार्थी ने अपने फॉर्म में जिस कॉलेज को पहली पसंद भरे हैं, उस फॉर्म की जांच उसी कॉलेज में होगी।
विज्ञापन

पहली मेरिट लिस्ट 2 सितंबर को
पहली मेरिट लिस्ट 2 सितंबर को जारी होगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 6 सितंबर तक फीस भर सकेंगे। फीस भी केवल ऑनलाइन ही जमा होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 8 सितंबर को जारी होगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा वे 11 सितंबर तक फीस जमा करा सकेंगे। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आ गया लेकिन यदि उनको पहली च्वाइस का कॉलेज नहीं मिल पाया और उन्होंने किसी दूसरे कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया तो उनके नाम पर दूसरी मेरिट लिस्ट में विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 सितंबर से ओपन काउंसिलिंग होगी
इसके बाद भी अगर कॉलेजों की सीटें खाली रहती हैं तो उनको भरने के लिए 13 सितंबर से ही एडमिशन पोर्टल दोबारा खुलेगा। ओपन काउंसिलिंग में कोरोना महामारी के कारण कोई लेट फीस नहीं ली जाएगी। परिवार पहचान पत्र जरूरी
जो विद्यार्थी हरियाणा के निवासी हैं उनका परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। इसके अलावा ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अपने फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी, मैट्रिक और बारहवीं कक्षा के सर्टिफिकेट की कॉपी, मूल चरित्र प्रमाण पत्र, आरक्षण का लाभ लेने के लिए उस केटेगरी के जरूरी प्रमाण पत्र अपने साथ तैयार रखें। मेरिट लिस्ट बेस्ट फाइव सब्जेक्ट और निर्धारित वेटेज को मिलाकर बनेगी।

नेहरू कॉलेज में हैं यूजी की 1180 सीटें
झज्जर के राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में विभिन्न स्नातक कक्षाओं की कुल 1180 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें बीए की 480, बीएससी नॉन मेडिकल की 300, बीएससी मेडिकल की 80, बीकॉम की 160, बीसीए की 80 और बीबीए की 80 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed