फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Portal opened again for admission to graduate classes

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए फिर खुला पोर्टल

Tue, 10 Sep 2024 05:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Portal opened again for admission to graduate classes
्र
विज्ञापन

झज्जर। उच्चतर शिक्षा विभाग ने विभिन्न कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए एडमिशन पोर्टल 13 सितंबर तक फिर खोल दिया है। प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
उच्चतर शिक्षा विभाग की अधिसूचना के अनुसार दाखिला लेने का यह अंतिम अवसर है। इसके बाद इस तिथि को आगे नही बढ़ाया जाएगा। एमए, एमसीसी और एमकॉम आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं की खाली सीटों को भरने के लिए एडमिशन पोर्टल 12 सितंबर तक पहले ही खुला हुआ है तथा स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के दूसरे और तीसरे वर्ष के दाखिले भी 12 सितंबर तक होंगे। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिला नहीं लिया है, वे ऑनलाइन आवेदन करके आवश्यक दस्तावेजों के साथ कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज में स्नातक कक्षाओं की 1200 सीटों में से 693 भर चुकी हैं जबकि 507 खाली हैं। खाली सीटों में बीए की 65, बीकॉम की 98, बीएससी लाइफ साइंस की 32, बीएससी फिजिकल साइंस की 251, बीएससी गणित की 20, बीबीए की 37 सीटें और बीसीए की 04 सीटें खाली हैं। उधर स्नातकोत्तर कक्षाओं की 370 सीटों में से 90 खाली हैं और 280 भर चुकी हैं। खाली सीटों में एमए अंग्रेजी की एक, एमए हिंदी की 2, एमए भूगोल की 5, एमए पत्रकारिता की 9, एमए मनोविज्ञान की 15, एमकॉम की 51, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान की 6 और एमएससी गणित की एक सीट खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed