फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pollution reduced due to easterly winds, but the situation remains extremely bad

Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्वी हवा चलने से कम हुआ प्रदूषण फिर भी बेहद खराब स्थिति बरकरार

Tue, 25 Nov 2025 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 25 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Pollution reduced due to easterly winds, but the situation remains extremely bad
फोटो :47: सोनीपत के राई क्षेत्र में सुबह के समय छाया प्रदूषण। संवाद
सोनीपत। पूर्वी हवा चलने के कारण सोमवार को वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार जरूर हुआ है लेकिन प्रदूषण स्तर अभी भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में ही है। लगातार 15वें दिन भी शहर की हवा में मौजूद प्रदूषक कणों का स्तर स्वास्थ्य के लिए खतरा बना हुआ है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 311 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से लगातार कई दावे और निर्देश जारी किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर देखने को नहीं मिल रहा। कूड़ा जलाने, धूल उड़ने, सड़क किनारे निर्माण सामग्री खुले में रखने और वाहन प्रदूषण की जांच न होने जैसी लापरवाहियां हवा को और जहरीला कर रही हैं।
विज्ञापन

पूर्वी हवा ने प्रदूषक तत्वों को थोड़ा फैलाने में मदद की, लेकिन प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में है। चिकित्सक डॉ. जेएस पूनिया के मुताबिक इस स्तर की हवा में लगातार सांस लेना अस्थमा, एलर्जी, आंखों में जलन, सिरदर्द और हृदय रोगों का खतरा बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

डॉ. जेएस पूनिया का कहना है कि ठंड बढ़ते ही हवा की गति फिर धीमी पड़ सकती है, जिससे प्रदूषण स्तर और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें। एन-95 मास्क का प्रयोग करें। बुजुर्ग, बच्चे और सांस के मरीज विशेष सावधानी बरतें।



पूर्वी हवा चलने से जल्द वातावरण में सुधार हो सकता है। एक्यूआई कम हो रहा है। 27 नवंबर को हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम में बदलाव हो सकता है।

- डॉ. प्रेमदीप, वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed