फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pollution reaches dangerous levels, AQI reaches 342

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, एक्यूआई 342 पर पहुंचा

Sat, 06 Dec 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 06 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Pollution reaches dangerous levels, AQI reaches 342
-फोटो 53 : बहादुरगढ में रेलवे स्टेशन पर अपने नन्हें बच्चे को ठंड से बचाता शख्स। संवाद - फोटो : कोटला चुंगी फ्लाईओवर पर आग का गोला बनी कार। संवाद
बहादुरगढ़। अब लगातार सर्दी बढ़ रही है। शुक्रवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीजन में पहली बार तापमान 7 डिग्री पर पहुंचा है। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। शुक्रवार को सुबह से शाम तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहा। ठंड न होने से कपड़ा व्यापारी भी खासे परेशान नजर आ रहे थे। अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है तो उनके चेहरे भी खिल रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि उनके द्वारा गर्म कपड़ों का स्टॉक किया गया है। यदि ठंड नहीं होगी तो बिक्री नहीं होगी। बिक्री न होने से उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। हालांकि दुकानदारों ने बताया कि शुक्रवार को दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ रही। वहीं प्रदूषण का स्तर अभी खतरनाक स्तर पर है। एक्यूआई रेड जोन में 342 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से शाम तक हवा चली। इसके कारण लोगों को दोपहर के समय भी ठंड महसूस हुई। सुबह के समय दुपहिया वाहनों पर चलने वाले लोग शरीर को ढक रहे हैं। रेलवे रोड के दुकानदार विकास कुमार, मदन शर्मा, रवि कुमार, राहुल ने बताया कि दिसंबर का पहला हफ्ता बीत रहा है। दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। अभी कड़ाके की ठंड नहीं हो रही है। अमूमन इन दिनों में ठंड कहीं ज्यादा होती है। इस बार तो ठंड है कि आने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी दुकानों में गर्म कपड़ों का कहीं ज्यादा स्टॉक किया है, लेकिन दिसंबर के पहले हफ्ते में बिक्री न के बराबर ही रही। शुक्रवार को बाजारों में भीड़ रही और दुकानों पर लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी की। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी तो बिक्री भी होगी। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। सुबह ठिठुरन का अहसास भी हो सकता है। 9 दिसंबर को मौसम साफ होगा। मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed