{"_id":"67953e316eb37a182b05cef9","slug":"pollution-reached-yellow-zone-for-the-first-time-in-january-aqi-recorded-at-109-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-112492-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जनवरी में पहली बार यलो जोन में आया प्रदूषण, एक्यूआई 109 दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जनवरी में पहली बार यलो जोन में आया प्रदूषण, एक्यूआई 109 दर्ज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वर्ष 2025 की शुरुआत से प्रदूषण का दंश झेल रहे क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर काफी राहत मिली। एक्यूआई सुबह के समय 135 दर्ज किया गया, जबकि शाम 4 बजकर 5 मिनट पर यह महज 108 रह गया था।
वर्ष 2024 में 25 जनवरी को बहादुरगढ़ का एक्यूआई रेड जोन में 332 पर था। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दो दिनों से चल रही शीत लहर के कारण प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। आने वाले दिनों में यह ग्रीन जोन में आने की संभावना है। बता दें 2024 में जनवरी का महीना प्रदूषित था। इस बार जनवरी की शुरुआत के बाद से एक्यूआई कभी 200, कभी 300 तो एकाध बार 400 को भी पार कर गया था। तीन बार सीएक्यूएम की ओर से ग्रैप-3 और 4 की पाबंदी लगाई गई।
इधर, शनिवार को सुबह से शाम तक हवा की गति 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। हवा में नमी का स्तर 55 से 97 प्रतिशत तक रहा। हफ्ते भर से निकल रही तेज धूप से भी भी लोगों सर्दी से राहत मिल रही है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।