{"_id":"5dcdaf728ebc3e54c64e9a29","slug":"pollution-jhjhar-news-rtk527566432","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों से बाहर निकलते ही होती हैं आंखों में जलन, एक्यूआई 400 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों से बाहर निकलते ही होती हैं आंखों में जलन, एक्यूआई 400 पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मॉग को लेकर दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही। क्षेत्र में इस बार नाममात्र की भी पराली न जलने के बावजूद झज्जर व आसपास के क्षेत्र का एक्यूआई कम होने का नाम नहीं ले रहा। वीरवार को भी सुबह के समय 413 तो शाम के समय एक्यूआई 402 रहा। स्मॉग की वजह से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। घर से बाहर निकलते ही आंखों में जलन शुरू हो जाती है। खासकर स्मॉग के कारण छोटे बच्चों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। वहीं, एनसीआर में जिस प्रकार से स्मॉग लगातार एक बार फिर से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है, इससे स्कूलों की छुट्टियां सोमवार तक बढ़ सकती हैं। फिलहाल डीसी की ओर से 15 नवंबर तक छुट्टी के आदेश हैं। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से संदेश स्कूलों में सुबह के समय पहुंचा तो कुछ निजी स्कूूल वीरवार को दोपहर तक खुले रहे।
सड़क निर्माण कार्य पड़ा ठप
बढ़ते प्रदूषण को लेकर एनजीटी के निर्देशों की पालना करते हुए सरकारी विभागों द्वारा निर्माण कार्यों पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। शहर के एकमात्र विकसित सेक्टर-6 में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के तुरंत बाद बंद करना पड़ा। सेक्टर के लोग अब प्रदूषण विभाग की रोक हटने का इंतजार कर रहे हैं। सेक्टर-6 में करीब दस सड़कों का निर्माण कार्य होना है।
बच्चों में बढ़ रही एलर्जी की समस्या
सामान्य अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मुरारीलाल ने बताया कि स्मॉग की वजह से बच्चों में एलर्जी की समस्या बढ़ रही है। एलर्जी की वजह से बच्चे चिड़चिड़ापन के शिकार हो रहे हैं। वहीं बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में बच्चों को स्मॉग के स्तर में सुधार नहीं होने तक घर से बाहर न निकलने दें। बच्चों को दिक्कत होने पर तुरंत विशेषज्ञ से चेकअप करवाएं।