फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pollution increased with heat, AQI reached 288

Jhajjar-Bahadurgarh News: तपिश के साथ बढ़ा प्रदूषण 288 पर पहुंचा एक्यूआई

Thu, 13 Jun 2024 04:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 13 Jun 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Pollution increased with heat, AQI reached 288
बहादुरगढ़ / झज्जर। अब गर्मी के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। बुधवार को झज्जर में अधिकतम तापमान 46 और बहादुरगढ़ में 45 डिग्री पहुंच गया। एक्यूआई बुधवार को सुबह के समय ऑरेंज जोन में 300 पर रहा। दोपहर को हवा चलने के बाद शाम 5 बजे एक्यूआई में मामूली कमी आई और यह 288 दर्ज किया गया। 13 जून वीरवार से मौसम विभाग ने गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है। साथ ही 17 जून तक राहत के कोई आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक लोगों को घरों से दोपहर के समय कम से कम बाहर निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन

तीन दिनों से गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। गर्मी आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ सकती है। अगले दो दिनों के लिए गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 16 जून तक लू की संभावना बनी हुई है। बुधवार को भी दिन भर लू चलती रही। धूप भी काफी तेज रही। ऐसे में सड़कों पर लोगों की संख्या भी बेहद कम रही।
विज्ञापन

दुकानदार अपनी दुकानों में आराम फरमाते नजर आए। मौसम विभाग के अधिकारियोयं ने बताया कि वीरवार को आसमान साफ रहेगा। लू चलेगी। जमीनी सतह पर गर्म, शुष्क तेज हवा चलेंगी। इनकी गति 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती हैं। अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर रहेगा। न्यूनतम 31 डिग्री रह सकता है। इस दिन गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। अभी गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed