फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pollution due to strong wind has reduced somewhat

तेज हवा से प्रदूषण हुआ कुछ कम

Wed, 24 Nov 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pollution due to strong wind has reduced somewhat
क्षेत्र में रविवार को तेज हवा चलनी शुरू हुई थी जो मंगलवार को भी जारी रही। इससे प्रदूषण कुछ हद तक कम हुआ है। रविवार को 12, सोमवार को 18 तो मंगलवार को 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसी वजह से क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर काफी कम हुआ। इससे पहले स्थिति बहुत खराब थी।
विज्ञापन

इलाके में मंगलवार को मौसम काफी साफ रहा। धूप खिली रही और तेज हवा चलती रही। आर्यनगर स्थित राजकीय महाविद्यालय परिसर में लगे उपकरण में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 239 माइक्रोग्राम दर्ज किया गया। कुछ दिन पहले यही वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 माइक्रोग्राम से ऊपर चल रहा था। प्रदूषण की स्थिति में सुधार होने से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में जहां पर गैस पाइप लाइन से आपूर्ति नहीं हो रही है। वहां पर वैध ईंधन से फैक्ट्रियों को चलाने की छूट दे दी है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में पाइप लाइन से अभी गैस की सप्लाई नहीं हो रही। 11 फैक्ट्रियों को ही कुछ साल पहले पाइप लाइन से गैस की सप्लाई दी गई थी। उनके अलावा अब तक किसी भी इंडस्ट्री को गैस की सप्लाई पाइप लाइन के माध्यम से नहीं दी जा रही है। ऐेसे में यहां पर वैध ईंधन से फैक्ट्रियों का संचालन किया जा सकता है। आयोग द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार डीजल, कोयला, बायो ब्रेकेट, राइस हस्क, बादाम व अखरोट के छिलके, तूड़ी, कच्चा कोयला और बायोगैस वैध ईंधन की सूची में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में तेज हवा चलने और मौसम साफ रहने से फिलहाल प्रदूषण की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। अनुमान लगाया गया है कि निकट भविष्य में भी वातावरण साफ रहने की उम्मीद है इसलिए वैध ईंधन का प्रयोग करने वाली फैक्ट्रियों को चलाया जा सकता है। -दिनेश यादव, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed