{"_id":"69124eadfda7b1251c01123f","slug":"pollution-control-board-demolishes-5-illegal-aluminium-smelting-furnaces-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118821-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण बोर्ड ने एल्युमीनियम गलाने वाली 5 अवैध भट्ठियां तोड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण बोर्ड ने एल्युमीनियम गलाने वाली 5 अवैध भट्ठियां तोड़ीं
विज्ञापन
-फोटो 58 : मुंगेशपुर ड्रेन के किनारे चल रही अवैध इकाई में चल रहा प्लास्टिक पिघलाने का काम। स्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सोमवार को जसौर खेड़ी के खेतों में अवैध रूप से चल रहीं एल्युमीनियम गलाने वाली पांच भट्ठियों को तोड़ दिया। इन्हें बंद करा दिया गया है। वहीं, प्लास्टिक अपशिष्ट जलाने व धुलाई करने वाली तीन अवैध इकाइयां भी बंद कराई गई हैं।
बोर्ड ने भट्ठी संचालकों से कहा है कि दोबारा इन्हें चलाया तो कठोर कानूनी कार्रवाई करेंगे। बोर्ड के एसडीओ अजय बूरा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि जसौर खेड़ी गांव के बाहरी क्षेत्र में बिना अनुमति के एल्युमीनियम गलाने की भट्ठियां चलाई जा रही हैं।
टीम के साथ वहां पहुंचे तो 8-9 भट्ठियां खेतों में चलती मिलीं। इनका धुआं सेहत के लिए बेहद खतरनाक था। यहां की 5 भट्ठियां तोड़ दी गई हैं। एक स्थान पर खेत मालिक मौके पर नहीं मिलने से वहां कार्रवाई नहीं हो पाई। वहां की भट्ठियां भी शीघ्र ही तोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
बोर्ड ने तहसीलदार को पत्र भेजकर इन जमीन मालिकों का विवरण मांगा है। उन्होंने बताया कि खेतों में भट्ठियां लगाने वाले किसानों व मालिकों की पहचान करके बोर्ड की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -
खेतों में भट्ठियां लगने से बेखबर क्यों रहे बोर्ड अफसर?
चौंकाने की बात है कि खेतों में एल्युमिनियम गलाने और प्लास्टिक अपशिष्ट जलाने वाली खतरनाक प्रदूषणकारी भट्ठियां लगकर चालू भी हो गईं और बोर्ड अफसरों को खबर ही नहीं लगी। इनके चलने से जानलेवा धुआं फैलने की जब लोगों ने शिकायत की तब अफसर चेते। अफसर फील्ड में निकल रहे हैं और उनका मजबूत नेटवर्क है तो भट्ठियां चलने के पहले ही ध्वस्त हो जानी चाहिए थीं। लेकिन, अफसरों की सक्रियता का यह आलम तब है, जबकि बहादुरगढ़, देश में कई बार प्रदूषण में नंबर-एक पर आ चुका है।
वर्जन.
बिना अनुमति के प्रदूषण फैलाने वाली कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदूषणकारी यूनिटों के खिलाफ अभियान और तेज करेंगे। लोगों से भी अपील है कि कहीं भी अवैध गतिविधि चलती दिखे तो तुरंत बोर्ड को सूचित करें। -शैलेंद्र अरोड़ा, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
-फोटो 58 : मुंगेशपुर ड्रेन के किनारे चल रही अवैध इकाई में चल रहा प्लास्टिक पिघलाने का काम। स्रोत :बोर्ड
-फोटो 59 : जसौर खेड़ी गांव में भट्ठियों पर कार्रवाइ करने के लिए पहुंचे बोर्ड के अधिकारी। स्रोत बोर्ड
-फोटो 60 : जसौर खेड़ी गांव में भट्ठियों को बंद करवाते अधिकारी। स्रोत : बोर्ड