{"_id":"653ac30988cf3278420809e8","slug":"pollution-board-sent-notices-to-furnace-owners-jhjhar-news-c-200-1-bgh1003-3240-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण बोर्ड ने भट्टी मालिकों को भेजे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण बोर्ड ने भट्टी मालिकों को भेजे नोटिस
विज्ञापन
बादली। क्षेत्र में सिल्वर रोल जलाने की भट्टियों पर प्रदूषण बोर्ड सख्त हो गया है। एक सप्ताह पहले किए गए निरीक्षण के बाद अब भी मालिकों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। बोर्ड ने 15 दिनों का समय दिया है, जिस पर जवाब नहीं मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पिछले दिनों वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 पार होने पर पूरा क्षेत्र रेड जोन में हुआ तो प्रदूषण बोर्ड भी हरकत में आया। अति खराब श्रेणी में होने के बाद भी गुभाना, सौलधा और जरदकपुर में अवैध तरीके से सिल्वर रोल जलाने की भट्टियों का धुआं धड़ल्ले से प्रदूषण फैला रही थी किसी भी भट्टी का कोई भी लाइसेंस जारी नहीं होता है। ऐसा होने पर प्रदूषण बोर्ड ने कार्रवाई की और कई भट्टियों को मौके पर पहुंचकर तोड़ दिया गया। अब बोर्ड ने विभागीय तौर पर मालिकों को नोटिस भेजा है।
क्या है मामला
गुभाना में अवैध तरीके से सिल्वर रोल जलाने की भट्टियां चल रही है। भट्टियों से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। खेतों में काम करते समय जहरीला धुआं झेलना पड़ रहा है, जबकि फसलों को भी धुएं से नुकसान होता है। पशुओं को भी खेतों की ओर ले जाना बीमारियों को न्यौता देने के समान होता है।
पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे और जहां भी भट्टी मिली है विभागीय कार्रवाई की गई है। किसी भी सूरत में भट्टी जलाने की परमिशन नहीं है और पिछले सप्ताह कुछ भट्टियों तोड़ दिया गया है और अब बोर्ड की ओर से नोटिस भेजा हैं, जिसके जवाब के लिए 15 दिनों का समय दिया है। जमीन मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अमित दहिया, एसडीओ हरियाणा राज्य प्रदूषण बोर्ड।