{"_id":"5dcc5a6f8ebc3e5b586e7411","slug":"pollution-bahadurgarh-news-rtk527415330","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्यूआई 400 के पार, सांसों पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्यूआई 400 के पार, सांसों पर संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर बढ़ते प्रदूषण से शहर की आबोहवा खराब हो गई है। लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। बुधवार को क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर 400 को पार कर गया। यह स्तर स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। चिकित्सकों ने ऐसी हवा में लोगों को घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों ने कहा है कि छोटे बच्चों को तो घर से बाहर निकालने से ही परहेज करना चाहिए। यह प्रदूषित हवा बच्चों के स्वास्थ्य को बीमार कर सकती है। दो दिनों से क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर अपने खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इस मौसम में दुपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ छोटे बच्चों को सांस लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर लाल रंग को पार करते हुए महरूम पर पहुंच गया। यह बेहद ही खतरनाक है। एयर क्वालिटी इंडेक्स का बुधवार को न्यूनतम स्तर ही 331 पर रहा। जबकि औसत 399 की रही। इसके अलावा यह अपने उच्चतम स्तर पर 436 पर पहुंच गया। इससे पहले नवंबर के शुरू के तीन दिनों में यह 400 के ऊपर था।
आंखों में बढ़ी जलन
प्रदूषण स्तर बढ़ने से एक बार फिर मरीज अस्पतालों की ओर दौड़ रहे हैं। दो दिनों से सांस के रोगियों, आंखों में जलन के मरीज बढ़ गए हैं। बुधवार को नागरिक अस्पताल में आंखों के मरीजों की संख्या काफी रही। नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. ओमबीर राठी ने कहा कि पिछले दिनों जैसे ही प्रदूषण कम हुआ था तो मरीजों की संख्या में कमी आ गई थी। अब दोबारा से प्रदूषण बढ़ने से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बुधवार को ओपीडी में लगभग 70 मरीज पहुंचे। अन्य दिनों के मुकाबले ये यह संख्या काफी अधिक रही।