फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pollution Alert: Pollution levels rise in Bahadurgarh's air; clean air recorded on only 16 out of 24 days.

प्रदूषण की दस्तक : बहादुरगढ़ की हवा में बढ़ा प्रदूषण, 24 दिनों में 16 दिन मिली साफ हवा

Thu, 24 Sep 2026 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 24 Sep 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
Pollution Alert: Pollution levels rise in Bahadurgarh's air; clean air recorded on only 16 out of 24 days.
-छह दिन यलो जोन में, दो दिन गहरे हरे रंग में दर्ज हुआ एक्यूआई, वीरवार को एक्यूआई 174 पहुंचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। मौसम में बदलाव के साथ ही बहादुरगढ़ की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। सितंबर के 24 दिनों के एक्यूआई आंकड़े हवा की गुणवत्ता में लगातार उतार-चढ़ाव दिखा रहे हैं। आने वाले दिनों में हवा की सेहत और खराब होने की संभावना है।
सितंबर में 14 दिन एक्यूआई 50 से 100 के बीच दर्ज हुआ। छह दिन एक्यूआई 100 से ऊपर पहुंचकर यलो जोन में रहा। केवल दो दिन हवा की गुणवत्ता 50 से नीचे रही। 23 दिनों में से कुल 16 दिन बहादुरगढ़ वासियों को साफ ऑक्सीजन मिली। 20 सितंबर से प्रदूषण में तेज बढ़ोतरी दर्ज हुई। इस दिन एक्यूआई 155, 21 सितंबर को 197, 22 सितंबर को 190 और 23 सितंबर को 147 दर्ज किया गया। यानी लगातार चार दिनों तक हवा यलो जोन में रही। 21 सितंबर का 197 इस अवधि का सबसे अधिक एक्यूआई रहा। आज 24 सितंबर को दोपहर करीब 1:39 बजे आर्य नगर के एचएसपीसीबी मॉनिटरिंग स्टेशन पर एक्यूआई 178 प्रदर्शित हो रहा था।
विज्ञापन

सितंबर की शुरुआत में एक्यूआई 92 था। 5 और 6 सितंबर को यह क्रमशः 38 और 41 दर्ज हुआ, जो सबसे कम था। इसके बाद 10 और 11 सितंबर को एक्यूआई 111 और 120 तक पहुंच गया। 17 सितंबर को यह फिर 103 पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
स्वास्थ्य पर चिंता और बचाव
नागरिक अस्पताल के एसएमओ विनय देशवाल ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ता एक्यूआई स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी वाले लोगों को प्रदूषित हवा में अधिक समय तक रहने से बचना चाहिए। आगामी दिनों में हवा की गुणवत्ता में और बदलाव की संभावना है। प्रदूषण पर निगरानी बढ़ाना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed