{"_id":"5d30dd208ebc3e6cb12e9a18","slug":"political-jhjhar-news-rtk5056808161","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज बीजेपी का आवैगा, साझा बनाए राक्खो, काम नुए होए जागे : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज बीजेपी का आवैगा, साझा बनाए राक्खो, काम नुए होए जागे : धनखड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले पौने पांच साल में बादली विधानसभा क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से ढांचागत विकास कार्य हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में शहरी तर्ज पर मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया गया और विकास के आधार सड़क मार्ग नेटवर्क को मजबूत किया गया है। हलके में लगभग 100 ग्रामीण सड़क मार्गों का सुधारीकरण व चौड़ीकरण कार्य हुआ है। ड्रेनों पर 26 पुल व पुलिया बनवाई और सिलानी में फ्लाईओवर बनवाने की मांग पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मंजूर करवाकर निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। पौने पांच साल में यह सब कार्य इसलिए हुए कि बादली हलके का राज में साझा सै। आगै भी भाजपा का राज आवैगा, राज में साझा बनाए राक्खो, बादली हलके में नुए काम होए जागे। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बादली विधानसभा क्षेत्र में अपने दौरे के ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए यह बात कही। उन्होंने नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए पार्टी की ओर से ग्रामीणों का आभार प्रकट किया।
ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं
कृषि मंत्री धनखड़ ने वीरवार को बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ी जट्ट, खुंगाई, सिलानी जालिम, सिलानी केशो, रायपुर, उटलौधा, दादनपुर, किरलोध और चांदपुर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के दिशा-निर्देश दिए। सिलानी में जल निकासी समस्या का स्थायी समाधान करते हुए अगली योजना में सीवरेज लाइन डालने की बात कही। उन्होंने कहा कि बादली में सीवरेज लाइन पहले ही मंजूर हो चुकी है। अब सिलानी गांव को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।
बादली में होगी अगले पांच साल में रेल व मेट्रो सेवा
कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने केएमपी एक्सप्रेस वे के साथ-साथ रेल मार्ग योजना मंजूर कर दी है, इस योजना पर लगभग 5566 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बड़ा प्रोजेक्ट है पूरा होने में समय लगेगा, अगले पांच साल में यह प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो जाएगा। फरूखनगर से दादरी रेल लाइन भी मंजूर हुई है। इस पर भी निर्माण कार्य शुरू होगा। ढांसा बार्डर तक मेट्रो रेल लाइन आ रही है। उनकी सरकार ढांसा बार्डर से बादली तक मेट्रो रेल लाने की योजना पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर परवीर जहांगीरपुर, बिजेंद्र मांडौठी, सुशील बाल्याण, विनोद बाढ़सा, प्रवीण गुलिया, रघुवीर प्रधान, रामकुमार, प्रकाश माजरा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।