फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   politcel

जन्मभूमि से मिले संस्कारों से ही मनुष्य करता है बेहतर कार्य : धनखड़

Mon, 22 Jul 2019 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
politcel
मनुष्य की जन्मभूमि स्वर्ग से भी बेहतर होती है और जन्मभूमि से मिले अच्छे संस्कारों की बदौलत ही मनुष्य जीवन में बेहतर कार्य कर पाता है। वीरों की भूमि पर जन्म लेना अपने आप में गौरव व गर्व की बात है। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को बादली विधानसभा क्षेत्र में धनखड़ खाप की सरदारी द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। धनखड़ 12 खाप ने कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को फार्मिंग लीडरशिप अवॉर्ड मिलने पर रविवार को ढाकला में अभिनंदन समारोह आयोजित कर सम्मानित किया। अभिनंदन कार्यक्रम में प्रदेश भर से धनखड़ खाप की सरदारी ने कार्यक्रम में पहुंचकर अपने लाडले को सम्मानित किया। अभिनंदन समारोह में धनखड़ 12 खाप के प्रधान देवेंद्र धनखड़ ने फार्मिंग लीडरशिप अवॉर्ड विजेता बादली विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को खेत-किसानी के सम्मान का प्रतीक हल भेंट किया और खाप की सरदारी ने अपने लाडले को पगड़ी बांधकर प्रोत्साहित किया। अभिनंदन समारोह में रामगढ़ खुरर्मपुर, सतनाली बाग ,रेवाड़ी, झांसवा, माजरा, कासनी, डावला, छितरौली, बड़ौली, कालड़ावास, मोहना, मातगड़,जगराम बाग, सुबाना,जटवाड़ा सहित अन्य गांवों से धनखड़ खाप की सरदारी ढाकला गांव में आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंची। धनखड़ ने कहा मेरी जन्म भूमि वीरों की भूमि है विक्टोरिया क्रास विजेता शहीद बदलूराम का अस्थि कलश लाना मेरे जीवन का सबसे गौरवमयी पल है। शहीद बदलुराम का सुंदर स्मृति स्थल निर्माणाधीन है। इसके अतिरिक्त गांव की अनाज मंडी भी निर्माणाधीन है, जल्द ही दोनों कार्य पूरे होंगे। कृषि मंत्री धनखड़ और खाप की सरदारी ने वरिष्ठ एडवोकेट जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। धनखड़ खाप के मौजिज लोगों ने जगदीप धनखड़ के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित कर सम्मानित करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का आभार प्रकट करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में दिनेश माजरा, रामचंद्र कासनी ओमवीर डावला, जगराम बाग से नंबरदार शीशराम, प्रदीप सरपंच छितरौली, बलवंत कालड़ावास, रणबीर मोहना, अनूप सरपंच सुबाना, श्रीभगवान जटवाड़ा, हुकुम सिंह रामगढ़, खुरर्मपुर से सुखबीर चोटीवाला, झांसवा से ओमप्रकाश, प्रकाश माजरा सहित आसपास के गांवों से पंचायत प्रतिनिधि और खाप के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed