{"_id":"5d2cea088ebc3e6cf57b2873","slug":"politcel-jhjhar-news-rtk505005920","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज में हिस्सेदारी को एक जोटा और लगना चाहिए: धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज में हिस्सेदारी को एक जोटा और लगना चाहिए: धनखड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि बादली विधानसभा क्षेत्र का पिछले पांच वर्ष के दौरान कोई गांव नहीं छोड़ा गया जहां पर आबादी के हिसाब से विकास में धन की कमी छोड़ी गई हो। राज में हिस्सेदारी के चलते हलके में अब काम दिखने लगा है और अपने हलके को राज की इस साझेदारी का एक जोटा और लगना चाहिए। उन्होंने यह बात सोमवार को गांव माछरौली, सुबाना, कासनी आदि में ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कही। मंत्री धनखड़ ने कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: जनादेश मिला है उसे देखते हुए तय हो चुका है कि आने वाले समय में हरियाणा में भी भाजपा की सरकार दोबारा बनने जा रही है। राज की हिस्सेदारी में अपनी राजनीतिक ताकत को संभालना इलाके की समझदारी होगी। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में वे पहली बार विधायक और सरकार में मंत्री बने। मंत्री बनने के बाद बादली हलके के विकास के लिए उन्होंने एटीएम की तरह काम किया। जिस भी गांव को जितनी जरूरत थी उस गांव को उतना ही बजट मिला। गांव माछरौली व सुबाना में ढोल बाजे के साथ फूलमालाओं व पगड़ी बांध कर ग्रामीणों ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का स्वागत किया। वहीं ओमप्रकाश धनखड़ ने गांव कासनी में दादा बिसाह पूणर्मल मंदिर के निर्माण का शिलान्यास करते हुए माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया।
ऐच्छिक निधि से की महिला की मदद
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने अपने दौरे में क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनी और गांव की ओर से रखी गई मांगों को पूरा करने का भरोसा भी दिया। गांव सुबाना में महिला रेनू को परिवार पर आई विपदा से उबरने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से 50 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग करने की बात कही। उन्होंने गांव माछरौली में दीन बंधु सर छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन भी किया। कृषि मंत्री धनखड़ की उपस्थिति में गांव सुबाना में कांग्रेसी नेता राजबीर व जयभगवान ने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गए।