फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police was seen running on the streets, four shopkeepers controlled

सड़कों पर दौड़ती नजर आई पुलिस, चार दुकानदार काबू

Thu, 06 Jan 2022 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Police was seen running on the streets, four shopkeepers controlled
झज्जर। शहर के मुख्य बाजार में ही नहीं बल्कि अधिकांश सड़कों पर कोरोना संक्रमण को लेकर जारी किए गए नए निर्देशों का पालन करवाने के लिए पुलिस की टीमें दौड़ती नजर आई। कहीं पुलिस की राइडर हूटर बजाती हुई घूम रही थी तो कहीं पुलिस की पीसीआर व अन्य अधिकारियों की गाड़ियां बाजारों में दौड़ती नजर आई। झज्जर जिला रेड जोन में शामिल होने के कारण शाम को 6:00 बजे आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों को बंद करवाने के आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों का पालन करने के लिए पुलिस की तरफ से सख्त रवैया अपनाया जा रहा है। पुलिस दुकान बंद न करने के मामले को लेकर चार दुकानदारों को भी अपने साथ ले गई है। हालांकि बाद में दुकानदारों को पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने जताया रोष
व्यापार मंडल ने इस कार्रवाई पर एतराज जताया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश अरोड़ा का कहना है कि इस संबंध में शुक्रवार को उपायुक्त श्याम लाल पुनिया से मिलकर नियमों के बारे में पूर्ण जानकारी ली जाएगी और इस संबंध में दुकानदारों को भी नियमों का पालन करने के लिए अवगत कराया जाएगा। अगर व्यापारियों के साथ कुछ गलत होता है तो इसके संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर रोष जताया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार के नियमों का पालन कराना पुलिस का कार्य है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। चार-पांच दुकानदारों को भी नियमों का पालन न करने को लेकर काबू किया है। अभी गश्त में होने के कारण आगामी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कर्मबीर सिंह, उप निरीक्षक, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed