फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police waiting for medical board report

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस को मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 04 Dec 2023 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 04 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Police waiting for medical board report
झज्जर। छावनी मोहल्ला निवासी पिंकी की प्रसव के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस को मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट का इंतजार है। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगा। पुलिस ने अस्पताल केओटी को सील कर दिया है और डीवीआर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि छावनी मोहल्ला निवासी पिंकी की आशा किरण नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए थे और 22 घंटे तक धौड़ चौक पर जाम लगा दिया था। डीसी व एसपी के आश्वासन के बाद परिजन माने थे। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेजा गया था। रोहतक पीजीआई में बोर्ड द्वारा मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। वहीं पुलिस को अब इस मामले में मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed