फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   police rushed to the notice of snatching the gold ring from the person at the tip of the knife

एसबीआई बैंक के सामने चाकू की नोक पर व्यक्ति से सोने अंगूठी छीनने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Wed, 01 Jul 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
police rushed to the notice of snatching the  gold ring from the person at the tip of the knife
शहर के एसबीआई बैंक से पैसे निकलवाने के लिए आए सुरहा गांव के एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर चार युवकों ने सोने के अंगूठी छीनने की सूचना पुलिस को दी गई। दिनदहाड़े हुई वारदात को लेकर सब स्तब्ध रह गए और युवकों की तलाश शुरू हो गई। घटना की सूचना तुरंत प्रभाव से शहर पुलिस व पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की छानबीन हुई तो ऐसा कुछ नहीं निकला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरहा गांव निवासी एक व्यक्ति एसबीआई बैंक में पैसे निकलवाने के लिए आया था। जब वह बैंक के अंदर घुसने लगा एक स्कूटी व एक बाइक पर आए दो-दो युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू दिखाते हुए उसके हाथ से अंगूठी निकाल ली। युवक अंगूठी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत प्रभाव से पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस कंट्रोल रूम ने मामले की जानकारी शहर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद युवकों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी के माध्यम से भी युवकों की पहचान करने का प्रयास किया और सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। लेकिन मामला कुछ भी नहीं निकला। सीसीटीवी में भी ऐसा कुछ दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। युवकों की तलाश शुरू कर दी गई थी। लेकिन जब मामले की जांच की गई तो ऐसा कुछ नहीं मिला। उसके परिजन भी लिख कर दे गए हैं कि वे कार्रवाई नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed