फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police runs special night domination campaign, examines 1849 vehicles

पुलिस ने चलाया विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान, 1849 वाहनों की जांच की

Sun, 01 Nov 2020 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Police runs special night domination campaign, examines 1849 vehicles
वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।
झज्जर। जिला पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए शुक्रवार की रात्रि को देर शाम से अलसुबह तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के अलग अलग स्थानों पर 1849 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 10 वाहनों के चालान किए गए और एक वाहन को जब्त किया गया। पुलिस की विभिन्न टीमों ने 47 व्यक्तियों की पहचान को पुख्ता करने के उद्देश्य से पर्चे अजनबी काटे गए।
विज्ञापन

अभियान के तहत अलग अलग स्थानों पर विशेष नाका व गश्त पार्टियों को तैनात करके संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की जांच पड़ताल की गई। एसपी झज्जर हिमांशु गर्ग के नेतृत्व में चलाये गए विशेष अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी जिला के अलग अलग स्थानों पर नाकों व गश्त पर तैनात रहे। पूरे जिले में विभिन्न स्थानों को चिह्नित कर विशेष नाकाबंदी की गई तथा अनेक स्थानों पर विशेष गश्त पार्टियों को तैनात किया गया। जिले की सभी पीसीआर व राइडर्स सहित विभिन्न गश्त पार्टियो को भी विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत उनके निर्धारित एरिया में तैनात किया गया। पुलिस की विभिन्न टीमों ने गश्त के दौरान व नाकों पर संदिग्ध व्यक्तियो और वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों तथा बड़ी संख्या में वाहनों की जांच पड़ताल की गई। अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों को तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed