{"_id":"6750b8914da48b866d00cc84","slug":"police-register-the-case-of-fraud-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-116209-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ठगी के मामले में पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ठगी के मामले में पुलिस ने किया मामला दर्ज
Thu, 05 Dec 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर निवासी एक व्यक्ति के साथ 1 लाख 39 हजार 800 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर-5 देवनगर काॅलोनी झज्जर निवासी सचिन ने बताया कि वह निजी कंपनी में ईश्वर सिंह दलाल मांडोठी के पास कार्य करता है।
29 नवंबर को उसके मालिक ने उसे फोन करके कहा कि एक मोबाइल नंबर नोट करो और गोदाम से 83800 रुपये लेकर नगर पालिका झज्जर में जाकर उससे बात करके रुपये देना और सामान लेकर आ जाना। जब उसने उस नंबर पर बात की तो उसने एक सुरेश नामक लड़का भेजा। उसने उससे बात कराई तो उसने कहा कि सुरेश को रुपये दे दो, वह तुम्हें टोकन कटवाकर दे देगा। इस दौरान उसने सभी रुपये सुरेश को दे दिए। उपरोक्त नंबर से उसके पास दोबारा कॉल आई। जिसने कहा कि 50 पेटी सटिंग की और जिनकी पेमेंट 36000 रुपये है। इस दौरान उसने अपने मालिक से बात करके उसको 36000 रुपये भेज दिए। इसके बाद उपरोक्त ने उससे 20000 हजार रुपये की पेमेंट और करने की बात कही। वहीं उसके मालिक ईश्वर सिंह दलाल का फोन आने पर उसने 20000 रुपये की पेमेंट और कर दी। उसके बाद उसने माल लोड करवाने की बात कही तो उसने सुरेश को भेजने की बात कही। लेकिन वहां कोई नहीं आया। वहीं उपरोक्त व्यक्ति का मोबाइल भी बंद आने लगा। इसके बाद उसने अपने मालिक से बात करके इस शिकायत 1930 पर दर्ज कराई। पुलिस ने इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत पर साइबर थाने में मामला दर्ज कर लिया है।