फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   police rauded on three spa centers in a mall

पुलिस ने स्पा सेंटरों में की छापेमारी, 15 युवतियां और दो युवक काबू

Wed, 22 Dec 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
police rauded on three spa centers  in a mall
बहादुरगढ़। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भारती डबास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रोहतक-दिल्ली रोड स्थित एक मॉल में चल रहे तीन स्पा सेंटरों में छापा मारा। टीम ने यहां से 15 युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सिटी थाना में केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। स्पा सेंटरों पर हुई यह कार्रवाई पूरा दिन चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में कुछ स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है। शहर में अधिकतर स्पा सेंटर दिल्ली-रोहतक रोड के दोनों ओर चल रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एसपी वसीम अकरम के निर्देशानुसार एएसपी भारती डबास के नेतृत्व में महिला थाना और शहर थाना पुलिस की टीम ने सोमवार देर शाम कार्रवाई की। टीम ने रोहतक-दिल्ली रोड स्थित कोरोना आर्केड मॉल में चल रहे तीन स्पा सेंटरों में दस्तक की। पुलिस कार्रवाई से स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

नकली ग्राहक भेज कर बिछाया जाल
पुलिस को सूचना तो मिल गई थी कि इन स्पा सेंटरों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। लेकिन पुष्टि करने के लिए पुलिस ने पहले एक नकली ग्राहक भेजा। पुलिस टीम पहले से तैयार थी। नकली ग्राहक की ओर से जैसे ही सिग्नल मिला, पुलिस ने छापा मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह चल रहे हैं स्पा सेंटर
शहर के कई अन्य जगहों पर भी स्पा सेंटर चल रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि पुलिस को उनके बारे में भी पता है। लेकिन इनमें कुछ गलत हो रहा है या नहीं इसको लेकर कोई खास जांच अभी तक नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कहीं पर भी अनैतिक कार्य होता है तो उसे तुरंत बंद करवाने के लिए प्रशासन को उचित कदम उठाने चाहिए।

गुप्त सूचना के आधार पर महिला और शहर थाना की संयुक्त टीम ने एक मॉल में स्थित तीन स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान दो युवक और 15 युवतियों को काबू किया गया। सूचना मिली थी कि इन तीन स्पा सेंटरों में बाहर से युवतियों को बुला कर देह व्यापार का अनैतिक धंधा करवाया जाता है। आरोपियों के खिलाफ थाना बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। भविष्य में भी ऐसी सूचना मिली तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्थानीय पुलिस की विभिन्न टीमें भविष्य में इस तरह के स्पा सेंटर पर निगरानी करते हुए कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed