{"_id":"66493ce407972f15e40d9794","slug":"police-officers-hold-meeting-to-ensure-peaceful-conduct-of-lok-sabha-elections-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-107426-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लोस चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करवाने को पुलिस अधिकारियों ने की मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लोस चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करवाने को पुलिस अधिकारियों ने की मीटिंग
Sun, 19 May 2024 05:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 19 May 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 55 : लोकसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों की मीटिंग लेते एसीपी धर्मवीर सिंह।
बहादुरगढ़। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसीपी बहादुरगढ़ धर्मवीर सिंह ने थाना प्रबंधकों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। बहादुरगढ़ जोन के सभी थाना प्रबंधकों व दिल्ली बॉर्डर से लगते दिल्ली के थाना प्रबंधकों के साथ पुलिस कार्यालय बहादुरगढ़ में नाकों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसीपी धर्मवीर सिंह ने अधिकारियों के साथ बातचीत की।
इनमें सभी थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारी ने 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली से लगने वाले एरिया पर नाकाबंदी बढ़ाने और उन जगहों को चिन्हित किया गया। जहां पर और नाकाबंदी करने की आवश्यकता है। इस दौरान हर तरह की आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष ध्यान रखने, सभी थाना प्रबंधकों को आपस में व्हाट्सएप या वायरलेस सेट के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान करने बारे विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बहादुरगढ़ जोन के सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी व दिल्ली के मुंडका, हरिदास नगर, जाफरपुर व कंझावला के थाना प्रबंधक मौजूद रहे।