फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   police issued traffic advisory in view of bharat band

भारत बंद के मद्देनजर पुलिस ने जारी की यातायात एडवाइजरी

Mon, 27 Sep 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
police issued traffic advisory in view of bharat band
बहादुरगढ़। सोमवार को आंदोलनकारी किसानों की ओर से भारत बंद के आह्वान को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस ने आमजन की सुविधा के लिए यातायात सलाह जारी की है। पुलिस ने कहा है कि सोमवार को सुबह 4 से शाम 6 बजे तक जिले में सड़कों को अवरुद्ध किया जा सकता है। इसलिए वाहन चालकों व अन्य लोगों को ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग व संपर्क मार्गों पर जाम लगने की आशंका है। जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग, केएमपी एक्सप्रेस वे और लिंक रोड का इस्तेमाल करने वाले आमजन व वाहन चालकों को ध्यान रखने की जरूरत है। 27 सितंबर को सुबह 6 से शाम 4 बजे तक किसानों संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर सार्वजनिक मार्गों को अवरुद्ध किया जा सकता है। बंद को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। वाहन चालकों को सोमवार को आशंकित रोड जाम अथवा अन्य किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए पुलिस ने पहले से सूचित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed