फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   police celebrated national unity day

पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस ,ली गई शपथ

Tue, 01 Nov 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
police celebrated national unity day
झज्जर। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जंयती को झज्जर पुलिस की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया गया। इस अवसर पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशेष रूप से आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने जिला पुलिस मुख्यालय पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्तूबर 1875 को नडियाद गुजरात के एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने जीवन में अनेकों सत्याग्रह किए जिनमें खेड़ा सत्याग्रह, झंडा सत्याग्रह व बारदोली सत्याग्रह शामिल हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने 1930 महात्मा गांधी जी के साथ नमक सत्याग्रह आंदोलन व सविनय अवज्ञा आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने राष्ट्र को एकजुट बनाए रखने में भारतीय पुलिस बल की भूमिका की भी सराहना की। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ लेने वालों में मुख्य रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भारती डबास, एएसपी लोकेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय झज्जर रविंदर कुंडू, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात सभी शाखा प्रभारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए जिला के सभी थाना व चौकियों में तैनात पुलिस कर्मचारियों को भी उनके तैनाती स्थल पर ही संबंधित थाना प्रबंधकों द्वारा शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed