फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police and RAF took stock of sensitive places

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस और आरएएफ ने संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया

Sun, 14 Sep 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 14 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Police and RAF took stock of sensitive places
-फोटो 61 : शहर में मार्च निकालते पुलिस और आरएएफ के जवान। स्रोत पुलिस विभाग
बहादुरगढ़। कानून व्यवस्था पर नजर रखने और आमजन में विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से झज्जर पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स ने संयुक्त रूप से रूट मार्च निकाला। नई दिल्ली से आई रैपिड एक्शन फोर्स की सी/194 की टीम ने कमांडेंट किशोर कुमार के निर्देशन में और सहायक कमांडेंट राजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस के साथ मिलकर आयोजित किया।
विज्ञापन

रूट मार्च शहर और कस्बे के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकाला गया। इस दौरान पुलिस व आरपीएफ जवानों ने मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा बलों की संयुक्त मौजूदगी से लोगों में विश्वास का माहौल बना।
विज्ञापन

इस मौके पर आसौदा थाना प्रभारी अमित कुमार, सेक्टर-6 बहादुरगढ़ थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर दीपक कुमार, लाइनपार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह, थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर दिनकर यादव और सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed