फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police alert about danger due to fog, put reflective tape on vehicles

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोहरे से खतरे को लेकर पुलिस अलर्ट, वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए

Sat, 29 Nov 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 29 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Police alert about danger due to fog, put reflective tape on vehicles
-फोटो 54 : बहादुरगढ़ में टै्रक्टर ट्राली पर रिफलेक्टर टेप लगाते पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस
बहादुरगढ़। कोहरे को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशानुसार सर्दी व आने वाले समय में कोहरा पड़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए अभियान शुरू किया गया। अभियान का नेतृत्व यातायात प्रबंधक निरीक्षक महेश कुमार और उनकी टीम ने किया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने बसों, ट्रकों, ऑटो, ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। यह रिफ्लेक्टर टेप कोहरे के समय वाहनों को अधिक दूरी से दिखाई देने में मदद करती है, जिससे दुर्घटना की संभावना कम हो जाती है। कई वाहन चालकों ने स्वयं आगे आकर अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए और पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन

यातायात प्रबंधक महेश कुमार ने मौके पर मौजूद वाहन चालकों को धुंध और सर्दी के मौसम में सुरक्षित ड्राइविंग से जुड़े महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि ऐसे मौसम में वाहन की हेडलाइट, इंडिकेटर और ब्रेक-लाइट बिल्कुल ठीक होनी चाहिए। उन्होंने वाहन चालकों से कहा कि कोहरे में तेज गति दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए वाहन हमेशा नियंत्रित गति में चलाएं और सामने चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखे। इसके साथ ही, फॉग लाइट का सही समय पर उपयोग करने, अनावश्यक ओवरटेकिंग न करने, सड़क के बीचों-बीच वाहन खड़ा न करने और अचानक ब्रेक लगाने से बचने की सलाह भी दी गई। निरीक्षक महेश कुमार ने रिफ्लेक्टर टेप व रेडिएटर ग्रिल के महत्व के बारे में भी जागरूक किया, ताकि वाहन कम रोशनी में भी आसानी से दिखाई दे सकें। उन्होंने यह भी कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि जीवन के लिए अत्यंत जोखिमपूर्ण भी है। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे मौसम की स्थिति के अनुरूप सावधानी बरतें, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। पुलिस का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से ही सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।



-फोटो 54 : बहादुरगढ़ में टै्रक्टर ट्राली पर रिफलेक्टर टेप लगाते पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस

-फोटो 55 : कोहरे के मौसम को देखते हुए ट्रक पर रिफलेक्टर टेप लगाते पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस

-फोटो 56 : बंद बॉडी ट्रक पर रिफलेक्टर टेप लगाते पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed