{"_id":"69c95a8d9fbcd73c9405f91b","slug":"pole-shifting-hinders-construction-of-phase-ii-of-northern-bypass-demands-rs-115-crore-jhajjar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-122323-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: उत्तरी बाईपास के फेज-दो के निर्माण में पोल शिफ्टिंग बन रहा बाधा, 1.15 करोड़ की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: उत्तरी बाईपास के फेज-दो के निर्माण में पोल शिफ्टिंग बन रहा बाधा, 1.15 करोड़ की मांग
विज्ञापन
फोटो-65: बहादुरगढ़ के इस्कॉन मंदिर के पास बाक्स टाइप कलवर्ट पर बनाई गई तारकोल की सड़क। संवाद
बहादुरगढ़। सिंचाई विभाग की ओर से उत्तरी बाईपास प्रोजेक्ट के फेज-दो का निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। फेज वन का काम पूरा होने के बाद सिंचाई विभाग ने मुंगेशपुर ड्रेन पर बने पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग को 1.29 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं।
फेज-दो के निर्माण में फिलहाल बिजली पोल शिफ्टिंग का काम बाधा बना हुआ है। बिजली निगम ने इसके लिए 1.15 करोड़ का बजट मांगा है जिसे अब तक लोक निर्माण विभाग की ओर से जमा नहीं कराया गया है। फेज दो नाहरा–नाहरी रोड से एनएच-9 दिल्ली रोड तक करीब ढाई किलोमीटर लंबा रहेगा।
परियोजना के तहत उत्तरी बाईपास को दिल्ली रोड पर जोड़ने के लिए ड्रेन पर इस्कॉन मंदिर के पास बनाए गए ढांचे की तर्ज पर यहां भी बॉक्स टाइप कलवर्ट बनाकर उसके ऊपर सड़क तैयार की जाएगी, जिससे यातायात सुगम होगा। यहां पर भी जमीन की कमी के कारण रिटेनिंग वाल न बनाकर बाक्स टाइप कलवर्ट के ऊपर ही सड़क बनाने का फैसला सिंचाई विभाग ने लिया है।
विज्ञापन
फेज-दो पर खर्च होंगे 124.33 करोड़
लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) की मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत स्वीकृत फेज दो के निर्माण को लेकर 124.33 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरी है। इसमें पेड़ों की कटाई के लिए 1.29 करोड़ , बिजली पोलों को हटाने के लिए 1.15 करोड़ शामिल हैं। शेष राशि सिविल वर्क के लिए प्रस्तावित है।
फेज-1 में शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य
उत्तरी बाईपास के फेज-1 के तहत नाहरा-नाहरी रोड से गांव आसौदा तक करीब 9 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। इस परियोजना के तहत ड्रेन के दोनों ओर 9-9 मीटर चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी। कुल मिलाकर इस हिस्से पर करीब 74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में करीब 9 किलोमीटर लंबे हिस्से पर कुल मिलाकर करीब 225 करोड़ का बजट मंजूर किया गया था। आसौदा से नाहरा-नाहरी रोड तक ड्रेन की दोनों दीवारें बन चुकी हैं। सड़क पर भी जल्द ही बन जाएंगी। परियोजना पूरी होने के बाद सोनीपत, दिल्ली, रोहतक आदि क्षेत्रों की ओर से आने वाले वाहन सीधे बाईपास पर चढ़ सकेंगे, जिससे शहर के अंदर ट्रैफिक दबाव कम होगा और जाम से राहत मिलेगी।
उत्तरी बाईपास के फेज वन का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है। अब हमने फेज-दो के निर्माण कार्य को शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। वन विभाग को पैसे जमा करवा दिए हैं। बिजली निगम ने भी पोल शिफ्टिंग के लिए 1.15 करोड़ का बजट मांगा है। यह राशि भी लोक निर्माण विभाग से मांगी गई है। जैसे ही पोल व पेड़ हट जाएंगे, वैसे ही रिटेनिंग वाल बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
-- -- इशान सिवाच, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग