फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   PM Modi laid the foundation stone of renovation of Bahadurgarh railway station through VC

Jhajjar-Bahadurgarh News: पीएम मोदी ने वीसी के जरिए रखी बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण की आधारशिला

Mon, 07 Aug 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 07 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
PM Modi laid the foundation stone of renovation of Bahadurgarh railway station through VC
विज्ञापन


बहादुरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रविवार को बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण की भी वर्चुअल माध्यम से आधारशिला रखी। रेलवे स्टेशन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में वुर्चअल कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और शहर के जिम्मेदार लोग इसमें शामिल हुए। रेलवे का कहना है कि जल्द ही रेलवे स्टेशन नए कलेवर में नजर आएगा। वाईफाई लेकर कई हाइटेक सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।
रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के अतिरिक्त जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, नगर परिषद चेयरमैन सरोज राठी, जिला भाजपा अध्यक्ष विक्रम कादियान, जिला भाजपा प्रभारी महेश चौहान, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के प्रतिनिधि के तौर पर उनके निजी सचिव सुनील लाकड़ा, डीआरयूसीसी के सदस्य जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। डीसी ने कहा कि 1932 में निर्मित बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन अपने आप में धरोहर का रूप ले चुका है। इस स्टेशन ने देश को आजाद होते हुए देखा है और आजादी के बाद देश की प्रगति को भी। स्टेशन के आधुनिकीकरण पर प्रथम चरण में 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नए भवन का निर्माण और मौजूदा भवन का नवीनीकरण, वेटिंग हॉल और पार्किंग एरिया, प्रवेश व निकासी के अलग द्वार, वाई-फाई की सुविधाओं सहित अन्य सौंदर्यीकरण का कार्य विश्व स्तर का होगा। कार्यक्रम को जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना व नप चेयरमैन सरोज राठी ने भी संबोधित किया। स्टेशन अधीक्षक यशपाल मीणा से सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद और आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में एसडीएम अनिल कुमार यादव, तहसीलदार नरेंद्र दलाल, डीएसपी धर्मबीर सिंह, रेलवे के नोडल अधिकारी अभिमन्यु अग्रवाल, डॉ. एसके मलिक भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान नवीन बंटी, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राकेश कुमार, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, चेयरमैन नप झज्जर जिले सिंह सैनी, नप के वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, अनिल मातनहेल सहित शहर के पार्षदगण और गणमान्य लोग मौजूद
विज्ञापन

मेट्रो को रोहतक तक ले जाने का प्रयास
सांसद डॉॅ अरविंद शर्मा के निजी सचिव सुनील लाकड़ा ने सांसद की ओर से भेजा गया संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि सांसद के प्रयासों बहादुरढ़ से आसौदा तक मेट्रो रेल लाइन के लिए हरियाणा सरकार नेे लगभग साढे 1200 करोड़ रुपये मंजूर कर दी है। अब अगले चरण में मेट्रो रेल लाइन को रोहतक पहुंचाना प्रयास रहेगा। उन्होंने बताया कि रैपिड रेल ट्रासपोर्टेशन सिस्टम (आरआरटीएस) योजना भी सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने मंजूर करवा दी है। अगले चरण में झज्जर रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने के लिए सांसद ने रेलवे को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed