{"_id":"65e0b1163f3cca534001b74d","slug":"player-hanni-welcomed-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108339-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: खिलाड़ी हन्नी का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: खिलाड़ी हन्नी का किया स्वागत
Thu, 29 Feb 2024 10:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। नागालैंड की राजधानी कोहिमा में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स कुश्ती में गोहाना की खिलाड़ी हन्नी ने स्वर्ण पदक जीता है। इस खिलाड़ी के झज्जर पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महर्षि दयानंद खेल स्टेडियम में खिलाड़ी का स्वागत किया गया। जिला खेल अधिकारी ललिता मलिक ने बताया कि वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो पिछले काफी समय से विभिन्न राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठता का प्रमाण दिया है। यहां से खिलाड़ी गाड़ी में बैठाकर हसनपुर अखाड़ा ले जाया गया।
विज्ञापन