{"_id":"6232351c453d2754db14fc11","slug":"pitchkaris-with-pictures-of-modi-and-yogi-are-tempting-bahadurgarh-news-rtk6413197192","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुभा रही मोदी और योगी के चित्रों वाली पिचकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुभा रही मोदी और योगी के चित्रों वाली पिचकारियां
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के बाजार में बच्चों के लिए पिचकारियों की कई नई वैरायटी मौजूद है। इसमें योगी-मोदी, सीजफायर, टैंक, प्रेशर गन, फैंसी पंप जैसी पिचकारियां मौजूद हैं। शहर के थोक बाजारों में 10 रुपये से एक हजार रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं।
पिछले दो सालों से कोरोना और लॉकडाउन के कारण देश के दूसरे शहरों की तरह बहादुरगढ़ के लोगों के उत्साह का भी रंग फीका हो गया था। इस साल स्थिति सामान्य होने के बाद लोगों में होली को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बहादुरगढ़ के बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ इकट्ठी हो रही है। बुलडोजर बाबा के नाम से लोकप्रिय हो चुके यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति जनता में क्रेज बढ़ा है। रंग गुलाल, पिचकारियों व होली की टोपियों में इसकी झलक साफ दिखती है। शहर में रेलवे रोड, लाइनपार, मेन बाजार व सब्जी के पास दुकानें सजी हैं। स्थानीय दुकानदार राकेश ने बताया कि बुलडोजर बाबा योगी एक ब्रांड बन चुके हैं। इसलिए दिल्ली से उनके नाम वाली 200 पिचकारी मंगाई थीं, जो तीन दिन में ही बिक गईं। मंगलवार को फिर इतना ही माल मंगाया। पहले फिल्मी सितारों का क्रेज हुआ करता था तो अब मोदी-योगी और बुलडोजर का क्रेज है। सबसे अधिक मांग मोदी पिचकारी की और फिर योगी पिचकारी की है। दुकानदार संदीप ने बताया कि इनको युवा भी खरीदते हैं। कई ग्राहक तो मोदी व योगी के नाम पर दुकानदार से मोलभाव भी नहीं करते।
डोरेमान और शक्तिमान पिचकारी भी बिक रही है। दूसरे माडल में बंदूकनुमा पिचकारी की भी बाजार में खूब क्रेज है। स्टेनगन मॉडल में भी छोटी पिचकारी 15 रुपये में मिल रही है तो बड़ी और डिजाइनर पिचकारियां पांच सौ रुपये में मिल रही हैं। बाजार में राजनीतिक दलों के रंग से मिलते नीला, लाल, गुलाबी, हरा, बैगनी, पीले रंग के गुलाल बिक हरे हैं। कीमत दौ सौ रुपये प्रति किलोग्राम तक है। प्रियंका गांधी की तस्वीरों वाली पिचकारियां भी हैं। इन पिचकारियों पर कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक झंडे के साथ, चुनावी निशान हाथ का पंजे की भी तस्वीर लगी है।