फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pink notes worth 3.60 crore reached banks on the first day

Jhajjar-Bahadurgarh News: पहले दिन बैंकों में पहुंचे 3.60 करोड़ के गुलाबी नोट

Wed, 24 May 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 24 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Pink notes worth 3.60 crore reached banks on the first day
झज्जर। मंगलवार से बैंकों में दो हजार रुपये के नोट बदलने का काम शुरू हो गया। अधिकांश बैंकों ने रुपये बदलने के लिए एक फार्म भरना अनिवार्य किया है। हालांकि पहले दिन नोट बदलने की बजाय खातों में अधिक जमा हुए। पहले दिन बैंक में दो दो हजार के कुल 18 हजार नोट जमा हुए। जिनका मूल्य 3.60 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से दो हजार के नोट का 30 सितंबर के बाद बंद करने की घोषणा के बाद मंगलवार से बैंकों में इन्हें बदलने का कार्य शुरू हो गया। जिले में विभिन्न बैंकों की 189 शाखाएं हैं। जिनमें नोट बदलने के लिए व्यवस्था की गइ्र है। हालांकि पहले दिन बैंकों में अधिक भीड़ नहीं आ रही है। लोग नोट बदलवाने की बजाय जमा अधिक कर रहे हैं। बैंक में फार्म भरवाने के बाद अधिकतर 10 नोट बदले जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर बहादुरगढ़ के बैंक ऑफ बरोदा, पीएनजी, सेंट्रल बैंक, एसबीआई में लोग दो हजार का नोट बदलवाने के लिए जरूर पहुंचे, लेकिन बैंकों में भीड़ नहीं लगी, क्योंकि बैंकों में लोग आते रहे और जाते रहे। अभी नोटों को बदलवाने के लिए पर्याप्त समय है। ऐसे में लोग किसी तरह की जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। दो हजार का नोट बदलने के लिए बहादुरगढ़ के लगभग सभी बैंकों ने फार्म भरने और उसके साथ अपनी आईडी (पहचान का दस्तावेज) लगाने की व्यवस्था भी की है। फिलहाल बैंकों में काउंटर भी पहले की तरह ही बने हैं। किसी तरह की कोई बढ़ोतरी इसमें नहीं की गई है। बैंक ऑफ बरोदा के अधिकारियों का कहना है कि यदि भीड़ बढ़ती है तो उसके बाद काउंटर बढ़ा दिए जाएंगे। फिलहाल जो लोग पहुंच रहे हैं उनमें दिन भर में 15 से 20 लोग ही आए हैं। पहले दिन सभी बैंकों में इतनी ही संख्या में लोग दो हजार का नोट बदलवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार के नोट से कर रहे खरीददारी
बहादुरगढ़ के बाजारों में रेहड़ी और पटरी लगाने वाले छोटे दुकानदारों रवि कुमार, विक्रम सिंह व राहुल वर्मा का कहना है कि वे फड़ी लगाते हैं। कोई कपड़े की तो कोई बच्चों के खिलौनों की। खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोग उनके पास दो हजार का नोट लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे में उन्हें दो हजार का नोट लेने में तो कोई दिक्कत नहीं आ रही, लेकिन खुले पैसे देने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


वर्जन
लोग अधिक जल्द बाजी नहीं कर रहे हैं। नोट बदलवाने के लिए अभी बैंकों में इतनी लंबी लाइनें नहीं लग रही हैं। जिले में करीब 18 हजार नोट लोगों ने अपने खातों में व बदलवाने के लिए जमा करवाए हैं।
मनीष सिंहा ,एलडीएम झज्जर

-फोटो 6 :
शहर के एक बैंक में खाली पड़ा कैश काउंटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed