फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Permanent pumpset installed in Herbal Park

Jhajjar-Bahadurgarh News: हर्बल पार्क में लगाया स्थायी पंपसेट

Thu, 23 Oct 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 23 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Permanent pumpset installed in Herbal Park
-फोटो 65 : हर्बल पार्क से पानी निकालने के लिए नप ने लगाया पंप सेट और मौके पर मौजूद चेयरपर्सन सर
बहादुरगढ़। सेक्टर-13 स्थित हर्बल पार्क में लंबे समय से चल रही जलभराव की समस्या अब समाप्त होने की दिशा में कदम बढ़ गया है। चेयरपर्सन सरोज राठी की पहल और मांग पर प्रशासन ने पार्क में स्थायी रूप से पानी निकासी के लिए एक पंप सेट लगा दिया है।
विज्ञापन

इस कार्य में एचएसवीपी (हरियाणा शहर विकास प्राधिकरण) के अधिकारी और हॉर्टिकल्चर विंग ने संयुक्त रूप से भूमिका निभाई। स्थानीय पार्षद राजेश तंवर और मनमोहित गुप्ता ने पार्क का निरीक्षण किया। चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि हर्बल पार्क में पिछले कुछ समय से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। इस कारण यहां लगाए गए औषधीय पौधों को नुकसान पहुंचने का खतरा था। इस समस्या को लेकर उपायुक्त रविंद्र स्वप्निल पाटिल को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

प्रशासन ने उनकी मांग पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एचएसवीपी की ओर से स्थाई पंप सेट लगाने का निर्णय लिया। इस पंप के माध्यम से पार्क का पानी पास से गुजर रही ड्रेन में निकाला जाएगा। इसके बाद पार्क पूरी तरह जलभराव मुक्त हो जाएगा। पार्क में लगभग 400 से अधिक औषधीय पौधे लगे हैं, जिन्हें बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हर्बल पार्क को क्लीन एंड ग्रीन संस्था की ओर से विकसित किया गया था। अब न केवल पौधों की रक्षा होगी, बल्कि नागरिकों को भी बेहतर वातावरण मिलेगा। इस मौके पर हॉर्टिकल्चर विंग से एसडीओ देवेंद्र, एक्सईएन जगमाल, जेई संगम, ठेकेदार सुमित, एचएसवीपी के जेई आशीष, सुभाष, सोमवीर, मुकेश सिंह, राजकुमार अरोड़ा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed