फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Periodic assessment of FLN classes will be held in the last week

Jhajjar-Bahadurgarh News: एफएलएन कक्षाओं का सावधिक आकलन अंतिम सप्ताह में होगा

Wed, 18 Sep 2024 07:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 18 Sep 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Periodic assessment of FLN classes will be held in the last week
17jjrp09- झज्जर। बैठक में भाग लेते ​शिक्षक। स्त्रोत- ​शिक्षा विभाग
झज्जर। बहादुरगढ़ खंड की मासिक खंड स्तरीय क्रियान्वयन और सक्षम बैठक का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नी सहारण की अध्यक्षता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़ में किया गया। इसमें खंड के सभी क्लस्टर के मुखिया, बीआरपी, एबीआरसी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

निपुण हरियाणा कार्यक्रम के जिला संयोजक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने खंड का प्राथमिक कक्षाओं का विद्यालय विजिट का डाटा प्रदर्शित किया। उन्होंने सभी सीआरसी मुखिया को गुणवत्तापूर्ण विजिट करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि कक्षा कक्ष में अवलोकन के लिए जाने से पहले निपुण लक्ष्य का पता होना चाहिए। विभाग की तरफ से शुरू किए गए नए कार्यक्रम रफ्तार के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एफएलएन कक्षाओं का सावधिक आकलन सितंबर के आखिर सप्ताह में होना सुनिश्चित हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी प्राथमिक अध्यापक निपुण टीचर एप का नियमित उपयोग करते हुए बच्चों का अभ्यास करवाए। खंड शिक्षा अधिकारी ने विभाग के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। खंड शिक्षा अधिकारी ने सीआरसी मुखिया से सभी स्कूलों में विभाग द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया। उन्हें सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए आवश्यक रूपरेखा तैयार की। इस अवसर पर संजय राठी, पूनम मक्कड, सनेह लता क्लस्टर हेड ने निपुण निगरानी को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए। एबीआरसी संजू और प्रिया ने भी अध्यापक प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी प्रदान की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed