{"_id":"659ef69295c36e552b0e36ce","slug":"peoples-troubles-will-increase-with-the-strike-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7071-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हड़ताल के साथ ओर बढेंगी लोगों की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हड़ताल के साथ ओर बढेंगी लोगों की मुसीबत
Thu, 11 Jan 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। पटवारी और कानूनगो ने हड़ताल दो दिन और बढ़ा दी है। बुधवार को भी पटवारी व कानूनगो ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। हड़ताल के चलते बुधवार को केवल 84 रजिस्ट्री हुई। हड़ताल बढ़ने से लोगों की समस्या और बढ़ सकती है।
लोगों की रजिस्ट्री के काम नहीं हो रहे। इसके अलावा रिहायशी व जाति प्रमाण पत्र सत्यापित नहीं हो पा रहे हैं। इसी प्रकार से पैमाइश के काम भी रुक गए हैं। बुधवार को जिले में 151 लोगों ने रजिस्टरी के लिए टोकन कटवाए थे, जिसमें से 84 रजिस्टरी हुई। इसमें 13 रजिस्टरी एसडीएम और 5 रजिस्टरी डीआरओ की तरफ से की गई। वहीं जिला सचिवालय झज्जर के प्रांगण में राजस्व पटवारी एवं कानूनगो का वेतन विसंगति को लेकर धरना जिला प्रधान मनीष यादव की अध्यक्षता बुधवार को भी जारी रहा। धरना स्थल को दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा प्रांतीय प्रधान जयवीर चहल, प्रांतीय उप प्रधान जोगिंदर गुलिया, पूर्व प्रांतीय प्रधान सुरजभान खोखर, जिला प्रधान मनीष यादव, हरियाणा विद्यालय संघ के जिला प्रधान इंद्रजीत, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामबीर, सचिव शिवम् चांवरिया, विष्णु, मोहन शर्मा, देवेंद्र ने संबोधित किया। उन्होंने सरकार के प्रति वेतन विसंगति को लेकर गहरा रोष प्रकट किया और नारेबाजी की। इसके साथ-साथ चेतावनी दी गई कि यदि सरकार की और से वेतन विसंगति का समाधान नहीं किया गया तो इस आंदोलन में अलग रूपरेखा तैयार करके सरकार के प्रति रोष प्रकट किया जाएगा। इसका जो भी नतीजा होगा, उसके लिए हरियाणा सरकार जिम्मेदार होगी। इस अवसर पर सुभाष, नायब सदर कानूनगो रणबीर, सचिव डॉ. प्रवीण कुमार, प्रेस सचिव विजय पूनिया, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सतेन्द्र पटवारी, नरेंद्र कानूनगो, राजबीर गुलिया, मनोज बंसल पटवारी, सुरेंद्र पटवारी, जोगिंदर गुलिया पटवारी, हरदीप पटवारी, सुरेश पटवारी, रेणु पटवारी, पूनम पटवारी, तेजपाल पटवारी, मनजीत पटवारी, पवन पटवारी मौजूद रहे। यादव ने बताया कि यह धरना 12 जनवरी तक जारी रहेगा।