फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People were glued to the TV to see the Lok Sabha election results

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोकसभा चुनाव परिणाम देखने को टीवी से चिपके रहे लोग

Wed, 05 Jun 2024 04:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 05 Jun 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
People were glued to the TV to see the Lok Sabha election results
बहादुरगढ़। लोकसभा चुनाव के नतीजों को जानने के लिए हर कोई उत्सुक दिखाई दिया। सुबह 8 बजते ही मतगणना का जैसे ही दौर शुरू हुआ लोग टीवी स्क्रीन के सामने नजर लगाए रहे। जगह-जगह दुकानदार भी समूहों में चुनावी परिणामों को लेकर चर्चा करते रहे और एक-दूसरे से फोन कर अपने परिचितों, पार्टी से जुड़े लोगों व देशभर में क्या कुछ स्थिति चल रही है उसको लेकर जानकारी भी जुटाने में लगे रहे।
विज्ञापन

मतगणना के दिन सड़कों पर भी ज्यादा आवाजाही अन्य दिनों के मुकाबले कम रही ही रही। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई लोग परिवार के सदस्यों, विभिन्न राजनैतिक दलों के लोग अपने-अपने समर्थकों, परिचितों के साथ बैठकर प्रत्याशियों की जीत-हार को लेकर कयास भी लगाते रहे। यही नहीं उन्होंने कितनी वोट किसी विधानसभा क्षेत्रों से मिली इसको लेकर दिनभर जोड़ तोड़ कर आंकलन करने में भी लगे रहे। सोशल मीडिया पर भी राजनीति से ज्यादा लगाव रखने वाले लोग नतीजों को लेकर चटकारे लगाते नजर आए। लोगों की एक नजर टीवी स्क्रीन पर तो दूसरी मोबाइल के जरिये सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों पर रही। चुनाव परिणाम के चलते मंगलवार को शहर की कई सड़कों पर आवाजाही ज्यादा नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed