फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People upset due to getting property ID and house tax bills wrong

प्रॉपर्टी आईडी व हाउस टैक्स के बिल गलत मिलने से लोग परेशान

Fri, 25 Mar 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
People upset due to getting property ID and house tax bills wrong
बहादुरगढ़। सर्वे करके बनाई गई प्रॉपर्टी आईडी में दशाई गई गलत जानकारियों को ठीक करवाने के लिए लोगों को नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। नप कार्यालय में आपत्ति फार्म भरकर देने वाले काउंटर पर केवल एक कर्मचारी होने के कारण लोगों की भीड़ लग रही है। इससे युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

इस काउंटर पर एक ही महिला कर्मी कार्यरत होने के चलते वीरवार को लोगों को घंटों खड़े रहना पड़ा। इस दौरान बुजुर्गों को ज्यादा तकलीफें हुई। ऐसे में लोगों ने परिषद से मांग की है कि वार्ड अनुसार शिविर लगाकर प्रापर्टी आईडी में जो भी गलत जानकारियां दर्शाई हुई हैं उनको संशोधित किया जाए, ताकि शहर के लोगों को परेशानी न हों और उनका काम उनके वार्ड में ही आसानी से हो सके।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में हर रोज 200 से 300 लोगों की शिकायतें आ रही हैं। मगर उनमें से आधे से अधिक का समाधान ही नहीं हो पाता। प्रापर्टी सर्वे से आईडी में गलत दर्शाई गई जानकारियां लोगों को परेशान कर रही हैं। शहर के सभी 31 वार्डों में किए गए प्रापर्टी सर्वे के दौरान संबंधित सर्वे एजेंसी के कर्मचारियों की ओर से हजारों प्रापर्टी सर्वे में गलत जानकारियां दर्ज कर दी गईं हैं। किसी की प्रॉपर्टी आईडी में जहां नाम गलत है तो किसी की प्रॉपर्टी आईडी मेें लैंडमार्क कॉलोनी गलत अंकित की हुई है। किसी में जमीन का जो एरिया रजिस्ट्री में अंकित है उतना नहीं दर्शाया है। किसी का वर्ग गज एरिया कम तो किसी का काफी ज्यादा अंकित किए जाने के चलते लोग परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी तो बुजुर्गों को हो रही है। उन्हें प्रापर्टी आईडी में दर्शाई गई गलत जानकारियां ठीक करवाने के लिए नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जोहरीनगर निवासी सुशील कुमार और आर्य नगर के सुभाष ने बताया कि वीरवार को प्रॉपर्टी आईडी में संशोधन के लिए काउंटर पर डेढ़ से दो घंटे में उनकी बारी आई और इसके बावजूद बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाउस टैक्स ब्रांच में भी हर रोज काफी भीड़ लोगों की हो रही है। धर्म विहार के प्रमोद ने बताया कि यहां बकाया हाउस टैक्स भरने के लिए उन्हें अपना जरूरी रिकॉर्ड निकलवाने में तीन घंटे लग गए। 31 मार्च तक हाउस टैक्स की बकाया अदायगी करने पर 25 फीसद छूट भी मिल रही है। ऐसे में नगर परिषद के संपत्ति कर शाखा में लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। उधर आमजन को परेशानी न हो इसको लेकर कई कर्मचारियों की ड्यूटी इस कार्य में लगाई हुई है लेकिन उसके बावजूद अनेक लोगों को संतोषजनक जवाब नहीं मिलता।

वर्जन
प्रॉपर्टी आईडी में गलत जानकारियां दर्ज होने के लिए कई तरह के कारण जिम्मेवार हैं। इसके बावजूद शहर के लोग परिषद कार्यालय में आकर संशोधन करवा सकते हैं। जहां तक हाउस टैक्स बिलों का सवाल है, उनको भी संशोधित किया जाता है। संपत्ति मालिक टैक्स में छूट का लाभ उठाने के लिए अब अंतिम चरण में आ रहे हैं। अगर वे समय से आते तो शायद संशोधन करवाने में कठिनाई नहीं होती।
- संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed