{"_id":"640b79c91dd66ca5280022d4","slug":"people-sitting-on-dharna-due-to-non-construction-of-street-jhjhar-news-c-17-1-89506-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गली निर्माण न होने पर धरने पर बैठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गली निर्माण न होने पर धरने पर बैठे लोग
विज्ञापन
-फोटो 4 : गली निर्माण न होने पर नप कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे लोग।
बहादुरगढ़। वार्ड नंबर 13 के पार्षद मोहित राठी की अगुवाई में एक बार फिर वार्डवासी अपनी सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने पर नगर परिषद के बाहर धरने पर बैठ गए। वार्ड 13 निवासियों का कहना है कि डीएमसी के आश्वासन के बाद भी उनके वार्ड में गली निर्माण का कार्य शुरू नहीं करवाया गया। जिस कारण लोगों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है।
गत 23 फरवरी को भी वार्ड 13 के निवासी ईस्सरहेड़ी वाले रास्ते का निर्माण बंद होने से नाराज होकर धरने पर बैठ गए थे, जिस पर डीएमसी जगनिवास ने वार्डवासियों को आश्वासन दिया था कि 10 दिन के अंदर इस रास्ते का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। लेकिन डीएमसी समेत नगर परिषद अधिकारियों के आश्वासन व दावे फेल हो गए।
पार्षद मोहित राठी ने कहा कि वार्ड नंबर-13 में ईस्सरहेड़ी वाले रास्ते का निर्माण कार्य करीब पिछले एक माह से बंद पड़ा है। जिस कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं, लेकिन रास्ता खराब होने के चलते अब उन्हें रोजमर्रा के कार्य करने में भी परेशानी हो रही है। पार्षद ने कहा कि उनके वार्ड के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पिछले धरने के दौरान डीएमसी के आश्वासन के बाद हमने धरना समाप्त कर दिया था, लेकिन नगर परिषद के अधिकारी डीएमसी के आदेशों को धत्ता बताकर अपनी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने चेयरपर्सन सरोज राठी पर गली निर्माण को रुकवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
धरने पर पहुंचे नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने एक बार फिर वार्डवासियों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस रास्ते का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा, जिसके बाद लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। इस मौके पर कॉलोनीवासियों, पार्षद जितेंद्र राठी, पार्षद बिजेंद्र दलाल, कपूर सिंह राठी, मनीष अहलावत, अजय कादियान, पूर्व पार्षद शशि कुमार, अमित बहराना, माया राठी, सुदेश राठी, संजय मलिक प्रधान, पंडित परमानंद, अतर सिंह, रोहित राठी, धर्मबीर, महाबीर मलिक, राजबीर दलाल आदि मौजूद रहे।