{"_id":"65fc81423242ac88c40ae2e4","slug":"people-have-understood-bjps-donate-take-business-policy-deependra-hooda-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-108895-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की चंदा दो, धंधा लो’ नीति समझ चुकी जनता : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की चंदा दो, धंधा लो’ नीति समझ चुकी जनता : दीपेंद्र हुड्डा
Fri, 22 Mar 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा वीरवार को घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान के तहत झज्जर में जनसंपर्क करने पहुंचे और व्यापारियों, दुकानदारों समेत स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भाजपा की चंदा दो, धंधा लो नीति को देश की जनता समझ चुकी है। इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब स्पष्ट हो चुका है कि देश में जिसको ठेका मिला, उसने भाजपा को चंदा दिया। जिस किसी पर ईडी की कार्रवाई हुई उसको चंदा देना पड़ा। यहां तक कि कोरोना की वैक्सीन बनाने वालों को वैक्सीन के अप्रूवल से पहले भाजपा को चंदा देना पड़ा।
राज्य सभा सदस्य ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कोविड की वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने महामारी के समय भाजपा को करोड़ों का चंदा क्यों दिया? कोविड महामारी के समय वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से चंदा लेकर सरकार ने उन्हें क्या लाभ दिया, इस बात की जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में कराई जाए। उन्होंने प्रदेश में इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रेल कोच फैक्टरी जैसी परियोजनाओं के साथ बाढ़सा एम्स-2 परिसर के मंजूरशुदा 10 स्वास्थ्य संस्थान जैसी परियोजनाओं के रद किए जाने पर सवाल उठाया। इस दौरान विधायक गीता भुक्कल, कांग्रेस नेता रामअवतार गहलावत, संजय यादव, सुभाष गुर्जर मौजूद रहे।