फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People getting injured after falling into open drains

Jhajjar-Bahadurgarh News: खुले पड़े नालों में गिरकर चोटिल हो रहे लोग

Sat, 16 Nov 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 16 Nov 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
People getting injured after falling into open drains
-फोटो 54 : बालौर रोड पर इसी खुले नाले में गिरा था बछड़ा।
बहादुरगढ़। शहर में विभिन्न स्थानों पर खुले पड़े नाले हादसे का कारण बन रहे हैं। तीन दिन पहले मेला ग्राउंड के नजदीक बने नाले में गिरकर एक महिला चोटिल हो गई। वहीं, दो दिन पहले बालौर रोड पर नाले में एक गोवंश गिर गया। शहरवासियों की ओर से संबंधित विभागों से शहर में अनेक स्थानों पर खुले पड़े इन नालों को ढकवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


शहर के सेक्टर-2 निवासी राजकुमार अरोड़ा, अग्रवाल कॉलोनी निवासी मुकेश बंसल, नजफगढ़ रोड निवासी विकास कुमार, बालौर रोड के दुकानदार विनोद कुमार व प्रेम सिंह ने कहा कि शहर में खुले नालों को ढकवाया जाना चाहिए। राजकुमार अरोड़ा ने बताया कि तीन दिन पहले मेला ग्राउंड के पास बने नाले में एक महिला गिर गई गई थी। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उन्हें नाले से बाहर निकाला। वहीं, बुधवार को बालौर रोड पर कॉलेज के नजदीक खुले पड़े नाले में एक गोवंश गिर गया था। लोगों ने जेसीबी बुलाई और गोवंश की जान बचाई गई।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस तरह के हादसे आए दिन शहर में किसी न किसी क्षेत्र में होते रहते हैं। उन्होंने नेताओं, पीडल्यूडी विभाग, नगर परिषद अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इन नालों को ढकने की कार्रवाई की जाए। आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ेगा, जिससे लोगों का खुले नालों में गिरने का खतरा बढ़ेगा और उनकी जान जोखिम में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed