फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   people are visiting daily for age verification under the PPP scheme

Jhajjar-Bahadurgarh News: पीपीपी में आयु सत्यापन के लिए पहुंच रहे प्रतिदिन 90 से 100 लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
people are visiting daily for age verification under the PPP scheme
21jjrp11- लघु सचिवालय ​स्थित सरल केंद्र में पीपीपी काउंटर पर अपनी जन्मति​थि सत्यापन को लेकर पहु
झज्जर। परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण की ओर से जन्मतिथि सत्यापन का काम किया जा रहा है। लघु सचिवालय झज्जर के अलावा बहादुरगढ़ व ब्लाक स्तर पर पीपीपी काउंटर, क्रीड कार्यालय में प्रतिदिन 90 से 100 लोग जन्मतिथि सत्यापन के लिए पहुंच रहे हैं। इसके बाद भी जिले में 14203 आवेदन लंबित हैं। काम की गति धीमी होने से प्रतिदिन औसतन 40 से 50 आवेदनों का ही निपटारा हो पा रहा है।
विज्ञापन


मोबाइल पर भेजे जा रहे मैसेज
परिवार पहचान पत्र में जिन लोगों की जन्मतिथि सत्यापित नहीं है उनके मोबाइल पर परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण की ओर से मैसेज भेजे जा रहे हैं। यह मैसेज बुढ़ापा पेंशन या अन्य किसी सरकारी योजना का लाभ लेने वालों के पास भेजे जा रहे हैं। सरकार की ओर से आयु सत्यापन को लेकर तीन माह का समय दिया गया था। जून माह में यह काम शुरू किया गया था।
विज्ञापन


ऐसे करवाएं सत्यापन का काम
पहचान पोर्टल पर लॉगिन करके सत्यापन करवाया जा सकता है। इसके अलावा लॉगिन करने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। शिकायत दर्ज करके सत्यापन करें। इसी प्रकार जिले के एडीसी कार्यालय में संपर्क कर ऑफलाइन भी दस्तावेज जमा कर सकते हैं। इसमें जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, वर्ष 2019 तक का मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, पेंशन भुगतान आदेश में से कोई भी दस्तावेज जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम कर्मचारी होने से अधिक समय लग रहा
कर्मचारियों की संख्या भी कम है। बार-बार डीक्रीम का तबादला या अतिरिक्त चार्ज दिया जा रहा है। फिलहाल नए डीक्रीम को झज्जर का चार्ज दिया गया है। उनके पास रेवाड़ी व झज्जर दोनों का चार्ज है।


लाभार्थी को योजना के लाभ से वंचित नहीं रखा जाएगा। जो लोग सरकारी सेवाओं का लाभ ले रहे हैं और उनकी जन्मतिथि सत्यापित नहीं है। उन सभी के मोबाइल पर मैसेज भेजे जा रहे हैं। सभी से अपील है कि वह जन्मतिथि का सत्यापन अवश्य करवाएं। अगले 10 से 15 दिन में सभी का सत्यापन हो जाएगा।
डॉ. सतीश खोला, राज्य कोऑर्डिनेटर, परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed