फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People are troubled by the supply of dirty and smelly water in Sector-2

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-2 में गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई से लोग परेशान

Fri, 25 Jul 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 25 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the supply of dirty and smelly water in Sector-2
-फोटो 55 : सेक्टर-2 में हो रहा दूषित पानी सप्लाई। संवाद
बहादुरगढ़। शहर के पॉश इलाके सेक्टर-2 वासी इन दिनों गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई से काफी परेशान हैं। उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर दौड़ लगानी पड़ रही है। पानी इतना गंदा आ रहा है कि उसे पीना तो दूर, घर के किसी अन्य कार्य में भी प्रयोग नहीं हो रहा है। गर्मी के मौसम में लोगों को बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। ऐसा नहीं है कि अधिकारियों को शिकायत नहीं दी गई हो। एक-दो बार नहीं कई बार लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की जा चुकी है। शिकायत भी कनिष्ठ से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से सप्लाई लाइन चेक कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सेक्टर-2 निवासी दीपक गुप्ता, जितेंद्र कुमार, राजकुमार ने बताया कि विभाग की ओर से सप्लाई किए जा रहे पानी में सीवरेज की गंदगी मिक्स होकर आ रही है। सोमवार को सेक्टर-2 में पानी सप्लाई हुआ तो पानी का रंग देखकर ही लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी समस्या हल को लेकर गंभीर नहीं हैं। बल्कि केवल जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। दूषित पानी पीने से बच्चे जलजनित बीमारियोंं की जकड़ में आने को लेकर लोग आशंकित होने लगे हैं। सोमवार को भी यहां पर पानी की सप्लाई की गई तो पानी का रंग सफेद न होकर बिल्कुल पीला था और उसमें से बदबू आ रही थी। विभाग की ओर से स्वच्छ पेयजल की सप्लाई नहीं की जा रही। दूषित पानी के पीने से उनके बीमार होने की आशंका बनी हुई है। जो पानी सप्लाई हो रहा है वह पीने योग्य बिल्कुल भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed