फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People are not serious about Corona, 20 percent did not get second and 92 percent third dose

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोरोना को लेकर लोग नहीं गंभीर, 20 फीसदी ने दूसरी व 92 फीसदी ने तीसरी डोज नहीं लगवाई

Sat, 24 Dec 2022 07:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
People are not serious about Corona, 20 percent did not get second and 92 percent third dose
सामान्य अस्पताल में फ्रीज में रखी हुई वैक्सीन। संवाद - फोटो : Jhjhar
सुमित दलाल
विज्ञापन

झज्जर। ओमिक्रोन के नए वैरिएंट का खतरा एक बार फिर से बढ़ने लगा है। उसके बावजूद टीकाकरण को लेकर लोग गंभीर नहीं हैं। पहली डोज के लक्ष्य को देखा जाए तो विभाग 106 फीसदी पूरा कर अपनी पीठ थपथपा रहा है, लेकिन जिले में आज तक करीब 20 फीसदी लोगों ने दूसरी और 92 फीसदी लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है।
अब हर रोज 10 से 15 लोग कोरोना का टीका लगवाने के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शुरुआत में 82,5981 को कोरोना की वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था, जिसमें 87,6322 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान बाहर से आए लोगों को भी कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं दूसरी डोज 70,4353 लोगों ने लगवाई, 20 फीसदी लोगों ने कोरोना की दूसरी डोज लगवाने में रुचि दिखाई। कोरोना संक्रमण का असर खत्म होते देख लोगों ने तीसरी डोज में काफी कम रुचि दिखाई, जिसे सिर्फ आठ फीसदी 56,090 लोगों ने ही लगवाया।
विज्ञापन

कोविशील्ड खत्म, कोवॉक्सीन की आई 2000 डोज
शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लगाई जाने वाली कोविशील्ड वैक्सीन जिले खत्म हो चुकी है। जिन लोगों ने पहली या दूसरी डोज कोविशील्ड की लगवाई थी वह सामान्य अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के पास टीका आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कोवॉक्सीन की दो हजार डोज शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गई हैं। इस बार एक शीशी से दस लोगों को डोज लगाई जा सकेगी। तीन दिन के अंदर 50 से ज्यादा लोग करोना का टीका लगवाने के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार से शुरू होगा फ्लू ओपीडी
स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को लेकर नए स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को सामान्य अस्पताल में फ्लू ओपीडी की शुरूआत कर दी जाएगी। वीरवार से सामान्य अस्पताल में कोरोना की जांच भी बढ़ा दी है। फ्लू के हर मरीज की कोरोना की जांच की जांच कि जाएगी। अगर ऐसे में कोई मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है तो उनका जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोनाकाल में 91,5200 सैंपल लिए थे। इसमें 26,409 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले और इसी दौरान कोरोना संक्रमण से 363 लोगों की मौत की हुई थी।

कोवॉक्सीन की जिले में दो हजार डोज पहुंच गई हैं और कोविशील्ड के लिए आला अधिकारियों को पत्र के माध्यम से मांग की गई है। शनिवार को फ्लू ओपीडी भी चालू कर दी जाएगी, जिनमें हर मरीज का सैंपल लिया जाएगा।
-डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed