फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People are forced to travel in the dark on Drain Road, the Municipal Council is unaware

Jhajjar-Bahadurgarh News: ड्रेन रोड पर अंधेरे में सफर मजबूर, नगर परिषद बेखबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
People are forced to travel in the dark on Drain Road, the Municipal Council is unaware
-फोटो 86 : ड्रेन वाले रास्ते पर लगी स्ट्रीट लाइट व छाया अंधेरा। संवाद
बहादुरगढ़। शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाले ड्रेन वाले रास्ते पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। शहरवासियों ने नगर परिषद अधिकारियों और चेयरपर्सन से इन लाइटों को दुरुस्त करवाने की मांग की है। आरोप है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। बाहर से आने वाले लोगों को भी परेशानियां होती हैं।
विज्ञापन


ड्रेन वाले रास्ते के दुकानदार संदीप शर्मा, प्रमोद कुमार, तेजेंद्र सिंह का कहना है कि अंधेरा होने के बाद इस मार्ग से निकलना बेहद मुश्किल है। सड़क पर अनेकों स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं। अंधेरा होने के बाद कई बार यह गड्ढे वाहन चालकों को नजर नहीं आते और हादसा हो जाता है।
विज्ञापन

दुकानदार रवि कुमार का कहना है कि स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं और कोई देखने वाला नहीं है। दुकानदार सतीश कुमार कहते हैं कि नगर परिषद के पास न तो धन की कमी है और न ही कर्मचारियों की, फिर भी शहर के बीच से गुजरने वाले ड्रेन वाले रास्ते पर लाइटें रोशन न लोगों को परेशानी में डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मार्ग करीब 5 किलोमीटर लंबा है और यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का दिल्ली और रोहतक की तरफ आवागमन रहता है। ड्रेन वाले रास्ते पर 200 से अधिक लाइटें लगी हैं लेकिन इनमें कोई एकाध ही रात के समय रोशन होती है। बाकी सभी बंद रहती हैं।

वर्जन

नगर परिषद की ओर से जल्द इन लाइटों को ठीक कराया जाएगा। जहां नई लाइटें लगाने की जरूरत होगी, वहां नई लाइटें लगवाई जांएगी। लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

-अरुण नांदल, ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article