फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People are becoming victims of fraud due to greed...

Jhajjar-Bahadurgarh News: लालच में लोग हो रहे ठगी का शिकार...

Sun, 24 Nov 2024 07:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 24 Nov 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
People are becoming victims of fraud due to greed...
23jjrp08- झज्जर। शहर में ​स्थित साइबर थाना। संवाद
झज्जर। साइबर थाना झज्जर में ठगी का शिकार हुए तीन अलग-अलग मामले दर्ज हुए है। लोग ठगी का शिकार हो रहे है। एक मामले में दुल्हेडा निवासी ललित की दो लाख 60 हजार की एफडी किसी अज्ञात ने तुड़वाकर अपने खाते में जमा करवाई है। वहीं दूसरे मामले में टास्क पूरा करने का झांसा देकर खेड़ी खुम्मार निवासी मोनू से 21 लाख रुपये ठगे हैं। तीसरे मामले में ट्रेडिंग का झांसा देकर दादरी तोय निवासी संदीप से 14.50 लाख रुपये ठगे हैं। इस संबंध में पुलिस ने साइबर थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन



केस-एक
एफडी तोड़कर निकाले दो लाख 64 हजार रुपये
दुल्हेड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति की एफडी तोड़कर रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव दुल्हेड़ा निवासी ललित ने बताया कि 29 अक्तूबर को उसके फोन में एक ओटीपी आया। इसके पश्चात उसने अपना बैंक अकाउंट चैक किया तो उसमें उसकी एफडी पर ईओडी खाता खुला मिला। उसकी एक एफडी में एक लाख बारह हजार रुपये और दूसरी एफडी में एक लाख 52 हजार रुपये एफडी टूटकर निकले हुए मिले। जोकि उसके खाते में भी नहीं आए। उसकी एफडी टूटने के कारण उसके खाते में कोई पैसा नहीं बचा। उसने बैंक जाकर पता किया तो बैंक वालों ने बताया कि उसने ओटीपी शेयर किया है, इसकी वजह से आपकी एफडी टूट गई और पैसे निकल गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने किसी प्रकार का कोई ओटीपी शेयर नहीं किया। किसी ने उसके साथ फ्रॉड करके उसके बैंक से एफडी तोड़कर पैसे निकाल लिए है। इस संबंध में उसने ऑनलाइन 1930 पर शिकायत भी दर्ज करवाई और उसके साथ फ्रॉड करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की। इस संबंध में पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना साइबर में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



केस-दो
टास्क पूरा करने पर 21 लाख रुपये ठगे
खेडी खुमार निवासी एक व्यक्ति के साथ करीब 21 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़ी खुमार निवासी मोनू ने बताया कि तीन जुलाई को उसके पास व्हाट्सएप पर पैसे कमाने के बारे में एक मैसेज आया। उसने उनको हां की तो उन्होंने मेरे पास एक एप भेजा और उस पर मेरा अकाउंट बना दिया। उसके बाद उन्होंने मुझे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। इसमें काफी व्यक्ति जुड़े हुए थे। उनकी ओर से मेरे पास अलग-अलग टास्क भेजे जाते थे। उसकी तरफ से उनके दिए गए टास्क पूरे करने पर लाभ मिलता था। सबसे पहले उसने पचास हजार रुपये लगाए तो उसको 55 हजार रुपये उसके एप में दिखा दिए गए। इस प्रकार उसने उनके कहे अनुसार करीब 21 लाख रुपये लगा दिए, लेकिन जब मैंने अपने पैसे निकालने के बारे में कहा तो उन्हाेंने कहा कि आपको 23 लाख रुपये जमा कराने पड़ेंगे। उसके बाद 21 लाख रुपये निकाल सकते हैं। तब उसको अहसास हुआ कि उसके साथ किसी अनजान व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके 21 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने अपील कि है कि जिस व्यक्ति ने उसके साथ ठगी की है, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उसके पैसे वापिस दिलवाए जाए। इस संबंध में पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस-तीन
ट्रेडिंग के नाम पर 14.50 लाख हड़पे
दादरी तोए निवासी एक व्यक्ति से ट्रेडिंग के नाम से 14.50 लाख रुपये हड़प लिए। दादरी तोए निवासी संदीप मदान ने पुलिस में शिकायत दी है कि चार नवंबर को उसके व्हाट्सएप पर मोबाइल से ट्रेडिंग के लिए मैसेज आया। उसे ऑनलाइन पैसे कमाने के बारे में बतलाया तो उसने कहां कर दी। उन्होंने ग्रुप में ज्वाइन कर लिया। वह उसके पास एड भेजते और उसमें पैसे लगाने के लिए कहते। ऐसा करते हुए उसने 14 लाख 50 हजार रुपये लगा दिए। जब उसने विड्रा करने की बात कही तो कहा गया कि पहले 51 लाख रुपये लगाओ। उसके बाद ही राशि विड्रा कर पाओगे। जब उसे अहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed