फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pedestrian dies after being hit by truck on KMP

Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर ट्रक की चपेट में आने से राहगीर की मौत

Thu, 28 Mar 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 28 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Pedestrian dies after being hit by truck on KMP
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर ट्रक की चपेट में आने से एक पैदल राहगीर की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। मृतक की पहचान पिंटू निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मीरपुर जखेड़ा निवासी सोहनवीर ने बताया कि वह और उसका भतीजा शेखर बाइक पर सवार होकर बाबा खोली वाले की यात्रा पर जा रहे थे। उनके कुछ साथी पैदल चल रहे थे। कुछ अन्य साथी गाड़ी में सवार थे। सड़क पर आगे मेरे चाचा का लड़का पिन्टू बाबा की छड़ी लेकर पैदल चल रहा था। जब हम केएमपी हाईवे जसौर खेड़ी गांव के नजदीक पहुंचे तो एक ट्रक चालक ने पिन्टू को टक्कर मार दी। दुर्घटना में लगी चोटों के कारण पिन्टू की मौके पर ही मौत हो गई। उधर इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed