{"_id":"68e27056c81c3ed8cf031782","slug":"patients-with-cold-cough-and-viral-fever-increase-due-to-changing-weather-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-118007-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बदलते मौसम में बढ़े सर्दी, खांसी, वायरल बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बदलते मौसम में बढ़े सर्दी, खांसी, वायरल बुखार के मरीज
Sun, 05 Oct 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो 71 : सीएचसी में पर्ची बनवाने के बाद दवाई लेने का इंतजार करते मरीज
बादली। बदलते मौसम के साथ-साथ अब वायरल भी बढ़ने लगा है। ऐसे में अस्पताल में मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लगनी भी लग रही है। बादली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ओपीडी बढ़ गई है। सामान्य तौर पर 50 से 60 रहने वाली ओपीडी अब 100 पार हो गई है। सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, खांसी, वायरल बुखार के आ रहे हैं।
दिन के समय गर्मी और रात के समय सर्दी से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा है।
एक सप्ताह से बढ़ी ओपीडी
दिन ओपीडी पुरुष महिलाएं पुराने मरीज
सोमवार 75 39 36 45
मंगलवार 76 32 44 38
बुधवार 80 45 35 50
वीरवार 92 44 48 42
शुक्रवार 105 46 59 45
शनिवार 102 40 62 46
वायरल बुखार के लक्षण
वायरल बुखार के मुख्य लक्षण गले में खरास, खांसी, जुकाम, तेज बुखार, थकान, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों व बदन में दर्द, सिर और गले में दर्द, आंखें लाल होना आदि हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
बदलते मौसम में विशेषकर बच्चे और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। गुनगुना पानी पीएं। फ्रिज की चीजें खाने से परहेज करें। स्वयं डॉक्टर बन दवा लेने से परहेज करें।
-डाक्टर शशि, एसएमओ बादली।